तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा

DN Nagar Police Station Mumbai: तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज हो गई है। डीएन नगर थाने के बाहर आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने तुषार गांधी की रिहाई के बिना कहीं न जाने की भूमिका ली है।
aditya thackeray sanjay raut dn nagar police station tushar gandhi release
संजय राउत, आदित्य ठाकरे और तुषार गांधी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aaditya Thackeray Sanjay Raut Protest DN Nagar Police Station Mumbai: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी की मुंबई पुलिस द्वारा की गई हिरासत के बाद आर्थिक राजधानी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। तुषार गांधी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर शिवसेना ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत और पूर्व मंत्री अनिल परब समेत MVA के कई शीर्ष नेता DN नगर पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।

DN नगर पुलिस थाने पर शिवसेना (UBT), कांग्रेस और MVA के अन्य घटक दलों के नेताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

थाने के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा

मुंबई के DN नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा और गतिरोध बना हुआ है। MVA के प्रमुख नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत और अनिल परब पुलिस स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं और उन्होंने साफ कह दिया है कि जब तक तुषार गांधी को रिहा नहीं किया जाता, वे वहां से हटने वाले नहीं हैं। पुलिस स्टेशन के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल भीड़ जमा हो गई है, जो लगातार नारेबाजी करते हुए तुषार गांधी की तुरंत रिहाई की मांग कर रही है।

aditya thackeray sanjay raut dn nagar police station tushar gandhi release
थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

CEC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा मामला

तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने उस समय हिरासत में लिया था जब उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

aditya thackeray sanjay raut dn nagar police station tushar gandhi release
मुंबई में बड़ा बवाल! CJP प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान समेत 400 से अधिक लोग हिरासत में

सड़कों पर बिगड़ सकते हैं हालात

DN नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तुषार गांधी को पुलिस पहले यहां लेकर आई थी, लेकिन जैसे ही नेता DN नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे, पुलिस उन्हें किसी अन्य स्थान पर ले गई।

आदित्य ठाकरे ने कहा, जो स्थिति आज हम सड़कों पर देख रहे हैं, वही पूरे देश में नजर आ रही है। उन्होंने आगे कहा, पुलिस को सड़कों पर हालात बिगड़ने से पहले तुषार गांधी को तुरंत रिहा कर देना चाहिए। MVA नेताओं के इस कड़े रुख और धरने के कारण पुलिस प्रशासन पर भारी दबाव बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com