थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

Arvind Sawant Attacks BJP: सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी और शाह की तुलना रंगा-बिल्ला से करते हुए देश में अघोषित इमरजेंसी और लोकतंत्र पर हमले का गंभीर आरोप लगाया है।
arvind sawant targets centre modi shah comparison ranga billa
अरविंद सावंत और नरेंद्र माेदी और अमित शाह(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सांसद अरविंद सावंत ने मोदी और शाह की तुलना रंगा- बिल्ला से की।

  • केंद्र सरकार पर अघोषित इमरजेंसी का आरोप लगाया।

  • INDIA ब्लॉक एकजुट और साथ में है, इस बात का स्पष्टीकरण दिया।

Arvind Sawant Compares Modi- Shah To Ranga Billa: शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए वर्तमान शासन की तुलना खूंखार आपराधी रंगा-बिल्ला से की है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है और जनता को इस तानाशाही माहौल में बेहद सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली में इमरजेंसी, लोकतंत्र पर हो रहा हमला

मीडिया से बातचीत में सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र पर लगातार घाव किए जा रहे हैं। दिल्ली में विपक्षी दलों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसके कारण आम नागरिकों को अपने घर पहुंचने में तीन-चार घंटे लग रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना क्या आपातकाल नहीं है? उन्होंने शिवसैनिकों और देशवासियों से लोकतंत्र बचाने के लिए सजग रहने की अपील की।

इंडिया गठबंधन में अटूट एकता

कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के बीच अनबन की अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए सावंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के आंदोलन को बिना शर्त पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने साफ किया कि महा विकास आघाड़ी के घटक दलों में पूरा विश्वास और तालमेल है।

arvind sawant targets centre modi shah comparison ranga billa
तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश

सावंत ने आरोप लगाया कि त्योहारों की आड़ में हिंदू-मुस्लिम तनाव भड़काने की कोशिशें की जा रही हैं ताकि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या और महिलाओं पर अत्याचार जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन जनहित और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से मैदान में खड़ा है।

arvind sawant targets centre modi shah comparison ranga billa
काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?

जीवित रहते खुद के स्मारक, थोड़ी शर्म करे सरकार

सावंत ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम वाले स्टेडियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री के नाम पर करने पर गहरा ऐतराज जताया। उन्होंने जीवित रहते ही खुद के स्मारक बनाने की प्रवृत्ति पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को न तो लोकलाज की परवाह है और न ही नैतिकता की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए जा रहे सवाल इस बात का सबूत हैं कि संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com