Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर 7.78 किमी डबल टनेल, 6 से 7 मिनट में पार कर सकेंगे कसारा घाट

  • By सूर्यप्रकाश मिश्रा
Updated On: Feb 02, 2022 | 07:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से राज्य की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) को जोड़ने वाले मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Nagpur Samridhi Expressway) पर महाराष्ट्र (Maharashtra) की सबसे लंबी सुरंग (Longest Tunnel) बन कर तैयार है। लगभग 7.78 किमी लंबी डबल टनेल का सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। यह सुरंग मुंबई-नागपुर ग्रीन एक्सप्रेस फील्ड वे पर एफकॉन कंपनी के माध्यम से नाशिक (Nashik) और ठाणे (Thane) जिले की सीमा पर इगतपुरी के पास वाशाला में बनाई जा रही है।

एमएसआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के रास्ते में बनने वाली 6 सुरंगों में से यह सुरंग महाराष्ट्र की सबसे लंबी और चौड़ी राजमार्ग सुरंग है। 3-3 लेन की यह दोहरी सुरंग बाएं ओर 7.78 किमी और दाईं ओर 7.74 किमी लंबी और 35 मीटर चौड़ी है।

लगते हैं घाट पार करने में 20 से 25 मिनट 

मोटर चालकों को कसारा घाट पार करने में इस समय 20 से 25 मिनट लगते हैं, जबकि इस सुरंग से मात्र 5 से 6 मिनट में कसारा घाट पार हो सकेंगे। ट्विन टनल के अंदर कंक्रीट रोड का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है, जो टनलिंग कार्य के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। अब बिजली के काम जैसे लाइट लगाने, पंखे और अन्य काम लंबित हैं। उन्हें भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

न्यू ऑस्ट्रेलियन टनलिंग मेथड

समृद्धि पर सुरंगों को 100 साल तक चलने और 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की वाहनों की गति सीमा के लिए डिजाइन किया गया है। बताया गया कि सुरंग को ‘न्यू ऑस्ट्रेलियन टनलिंग मेथड’ नामक एक आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है, जिसे ‘डिजाइन एज़ यू गो’ विधि के रूप में भी जाना जाता है। एफकॉन्स अधिकारी के अनुसार, सुरंग में सड़क की अंतिम परत जो  (फुटपाथ क्वालिटी कंक्रीट) है। समृद्धि पैकज 14 में पूरी सुरंग का काम हो गया है। केवल अंतिम परिष्करण कार्य जैसे कर्ब, क्रैश बैरियर के साथ टनल एमईपी कार्य शेष हैं।

कोविड में जारी रहा काम

एमएसआरडीसी के एमडी राधेश्याम मोपलवार के अनुसार, कोविड -19 महामारी के चरम के दौरान भी महत्वपूर्ण सुरंग का काम जारी रहा। ग्राउंड फोर्स को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा है। इंजीनियरों और लगभग दो हजार श्रमिकों के माध्यम से यह काम पूरा किया जा रहा है।

16 पैकेज में समृद्धि का निर्माण

अधिकारियों ने कहा कि समृद्धि महामार्ग कुल 16 पैकेजों में बनाया जा रहा है, जो मुंबई और नागपुर के बीच 10 जिलों को कवर करता है और देश का सबसे तेज एक्सप्रेस-वे का पहला चरण जल्द ही खुलने जा रहा है। पहले चरण में नागपूर-शिर्डी मार्ग को जल्द खोले जाने का लक्ष्य है। बताया गया कि नागपुर से शिर्डी तक काम लगभग 97 प्रतिशत हो गया है।

10 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे

लगभग 55,000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह ग्रीन एक्सप्रेस-वे राज्य के 10 जिलों से होकर गुजरेगा। इनमें ठाणे, नासिक, अहमदनगर, जालना, औरंगाबाद, बुलढाणा, वाशिम, अमरावती, वर्धा और नागपुर प्रमुख हैं। एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोल,सीएनजी पंप, इलेक्ट्रिक चार्जर होटल आदि सुविधा निर्माण करने का काम भी चल रहा है।

7 78 km double tunnel on samruddhi expressway will be able to cross kasara ghat in 6 to 7 minutes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2022 | 07:05 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai-Nagpur Samridhi Expressway
  • Nagpur
  • Nashik
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव पर फडणवीस का वार, कहा- यूबीटी के पाप घड़ा फोड़ चुकी है महायुति

2

मुंबई मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय हादसा, 32 वर्षीय गोविंदा की गिरकर मौत

3

छगन भुजबल का जरांगे पाटिल को संदेश – आंदोलन नियम के अनुसार करें, पर ओबीसी आरक्षण से दूर रहें

4

आकाश फुंडकर ने किया अकोला में ध्वजारोहण, कहा-महाराष्ट्र समग्र, सर्वसमावेशी विकास की ओर अग्रसर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.