Mumbai में पकड़े गए 6 अफगान नागरिक, फर्जी पहचान से रह रहे थे अवैध रूप से
Mumbai Crime Branch ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से रह रहे 6 अफगान नागरिकों को कोलाबा और धारावी से गिरफ्तार किया। सभी मेडिकल वीजा पर आए थे और अब उन्हें देश से निष्कासित किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस (pic credit; social media)
Mumbai News In Hindi: मुंबई क्राइम ब्रांच ने छह अफगान नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करके भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
यह कार्रवाई एक गोपनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है, जिसमें संकेत दिया गया था कि, अफगान नागरिक मुंबई के कोलाबा और धारावी इलाके में अवैध रूप से रह रहे हैं।
खुफिया जानकारी के आधार पर, क्राइम ब्रांच की यूनिट और यूनिट 5 की दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया ताकि सूचना की पुष्टि की जा सके। बारीकी से निगरानी करने के बाद, पुलिस ने जाल बिछाया और फोर्ट, कोलाबा और धारावी इलाकों से छह अफगान नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, महाराष्ट्र पुलिस ने नोएडा से दबोचा शातिर आरोपी
फर्जी नाम और झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार हालांकि, विस्तृत पूछताछ और तकनीकी सत्यापन के बाद संदिग्धों ने स्वीकार किया कि वे अफगान नागरिक है और 2015 से 2019 के बीच मेडिकल वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी झूठे नामों और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से भारत में रहने की बात कबूल की है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में बीएमसी-रेलवे आमने-सामने, 500 करोड़ रुपये का जल बिल विवाद
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें वापस आकतानिस्तान भेजने के प्रयास जारी है। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद रसूल नसीजॉय खान (24), मोहम्मद जफर नबीउल्लाह खान (47), अख्तर मोहम्मद जमालुद्दीन (48), जिया-उल-हक मोहम्मद गौसिया खान (36), अब्दुल मन्नान वाहिद खान (36) और असद समसुद्दीन खान (36) के रूप में बताई थी।
