-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 125 Year Old Elphinstone Bridge Closed Mumbaikars Take Note Traffic Police Has Issued An Alternate Route
125 साल पुराना एलफिन्स्टन पुल बंद, मुंबईकर ध्यान दें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया है वैकल्पिक मार्ग
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मुंबई का 125 साल पुराना एलफिन्स्टन पुल बंद कर दिया गया है। अब दादर-परेल की दूरी बढेंगी। बस यात्रियों को 10 रुपये से ज्यादा किराया देना होगा।

मुंबई का एल्फिंस्टन ब्रिज बंद (pic credit; social media)
Mumbai Elphinstone Bridge Closed: मुंबई का 125 साल पुराना एलफिन्स्टन पुल, जो परेल और प्रभादेवी को जोड़ने का अहम मार्ग था, शुक्रवार आधी रात से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने पुल को तोड़कर यहां नया एलफिन्स्टन फ्लाईओवर और शिवड़ी-कलीं कनेक्टर बनाने की योजना तैयार की है। पुल बंद होते ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग जारी कर सख्त यातायात व्यवस्था लागू कर दी है, लेकिन इसका सीधा असर आम यात्रियों और एसटी बस सेवाओं पर पड़ा है।
बस यात्रियों पर बोझ
परेल डिपो से चलने वाली सामान्य और शिवनेरी बसों के मार्ग बदल दिए गए हैं। अब बसों को मदके बुध चौक, डॉ. आंबेडकर रोड, सुथरी बाम जंक्शन और विवेकानंद ब्रिज होकर जाना होगा। इस बदलाव से दादर-परेल की दूरी 6 किलोमीटर से बढ़कर 6.2 किलोमीटर और दादर-पुणे मार्ग 2.6 किलोमीटर लंबा हो गया है। रोजाना 194 एसटी बस फेरे प्रभावित होंगे, जिनमें 48 नॉन-एसी और 49 एसी बसें शामिल हैं। यात्रियों को अब प्रति सफर करीब ₹10 अतिरिक्त किराया देना होगा।
इसे भी पढ़ें- कोंकण रेलवे ने लॉन्च किया KR MIRROR ऐप, यात्रियों को मिलेगा स्मार्ट डिजिटल अनुभव
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
अस्पतालों तक पहुंचने में संकट
परेल और प्रभादेवी का इलाका केवल व्यावसायिक केंद्र नहीं, बल्कि टाटा मेमोरियल और केईएम जैसे बड़े अस्पतालों का हब है। पुल बंद होने से मरीजों और एम्बुलेंस की आवाजाही प्रभावित होगी। एमएमआरडीए ने दावा किया है कि प्रभादेवी और परेल स्टेशनों पर दो एम्बुलेंस और व्हीलचेयर तैनात की गई हैं, लेकिन भीड़भाड़ और रास्ते बढ़ने से आपात स्थिति में बड़ी परेशानी खड़ी होगी।
स्थानीय निवासियों की बेचैनी
प्राधिकरण का कहना है कि परियोजना में बदलाव कर 19 में से 17 इमारतों को प्रभावित होने से बचा लिया गया है। केवल हाजी नूरानी चाल और लक्ष्मी निवास चाल के 83 परिवारों को स्थानांतरित किया जाएगा। इस बदलाव से करीब ₹5,200 करोड़ की बचत होगी। बावजूद इसके, स्थानीय लोग और दुकानदार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। 100 साल पुरानी कई इमारतें पुल के करीब हैं, जिनके पुनर्विकास पर असर पड़ सकता है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि फुटफॉल कम होने से उनकी आय घटेगी।
यातायात पुलिस की सख्ती
दादर पूर्व-पश्चिम जाने वाले वाहनों को अब तिलक पुल का उपयोग करना होगा, जबकि प्रभादेवी और भायखला से सी-लिंक जाने वाले वाहनों के लिए चिंचपोकली पुल तय किया गया है। करी रोड ब्रिज को अलग-अलग समय पर वन-वे घोषित किया गया है। साथ ही कई सड़कों को नो-पार्किंग जोन बना दिया गया है।
नाराजगी बढ़ी
आम यात्रियों का कहना है कि सुविधा के नाम पर बोझ बढ़ा है। रोजाना लाखों लोगों की जेब पर असर पड़ेगा और समय भी ज्यादा लगेगा। लिहाजा, पुल बंद होने का सीधा खामियाजा मुंबईकरों को झेलना पड़ रहा है।
125 year old elphinstone bridge closed mumbaikars take note traffic police has issued an alternate route
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











