Mumbai: दिवाली पर मुंबई में 11,528 नए वाहन रजिस्टर्ड, कारों की Sales में आयी गिरावट
Mumbai News: दिवाली पर मुंबई में 11,528 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ है। दोपहिया वाहनों की खरीद में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि कार बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दिवाली पर कार और बाइक की सेल्स (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: दिवाली के अवसर पर इस वर्ष मुंबई के चारों क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में कुल 11,528 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ है।
इसमें अधिकांश नागरिकों ने दोपहिया वाहन खरीदने को प्राथमिकता दी है, जबकि कार की खरीद में पिछले वर्ष की तुलना में कमी देखी गई है। 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच हुई इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कुल वाहनों की संख्या में पिछले साल की तुलना में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
दशहरा और दिवाली का समय वाहन खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इसी कारण धनतेरस, लक्ष्मी पूजन और दिवाली पाडवा के दिनों में शोरूम में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। वाहनों के वितरण के लिए ग्राहकों द्वारा प्री-रजिस्ट्रेशन और प्रक्रिया कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
कर्जमाफी पर शरद गुट का सरकार पर दबाव, शशिकांत शिंदे बोले- शर्तें हटाकर दें 2 लाख तक की राहत
महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष के बीच नेतृत्व का फैसला, नए जिलाध्यक्षों को मिलेगा 6 महीने का समय
Herbal Tea For Health: रोज पिएं ये 3 हर्बल चाय, तनाव होगा दूर और शरीर रहेगा ठंडा
बेमौसम बारिश से प्रभावित 16,267 किसानों को राहत, महाराष्ट्र सरकार ने मंजूर किए 14.58 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें :- Mumbai के जोगेश्वरी में भीषण आग, जेएमएस बिजनेस सेंटर से 27 लोगों की जान बचाई
दोपहिया वाहनों को मिली प्राथमिकता
2025 में मुंबई के चार प्रमुख आरटीओ में हुई रजिस्ट्रेशन के अनुसार, बाइक रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी जबकि कार रजिस्ट्रेशन में गिरावट देखी गई है। जीएसटी में कटौती के कारण वाहनों की कीमती में कमी आने से। इस साल के दसरे की तुलना में दिवाली पर अधिक वाहन रजिस्ट्रेशन हुए है। 2025 में मुंबई सेंट्रल, अंधेरी, बोरीवली और बडाला इन चारों आरटीओ से कुल 8,544 बाइक और 3,024
कारों का पंजीकरण हुआ है। पिछले वर्ष यह संख्या 8।253 और 3।409 थी। यानी दोपहिया रजिस्ट्रेशन में 291 की वृद्धि, जबकि कार रजिस्ट्रेशन में 385 की कमी दर्ज की गई है। इस वर्ष वडाला आरटीओ में सबसे अधिक बाइक रजिस्ट्रेशन हुए कुल 2।916। जो पिछले वर्ष की तुलना में 400 अधिक है, वही मुंबई सेंट्रल आरटीओ में भी बाइक रजिस्ट्रेशन में 257 की बढ़ोतरी देखी गई है।
