Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेमौसम बारिश से प्रभावित 16,267 किसानों को राहत, महाराष्ट्र सरकार ने मंजूर किए 14.58 करोड़ रुपये

Maharashtra Unseasonal Rain Relief Fund: अप्रैल 2026 की बेमौसम बारिश से प्रभावित 16,267 किसानों को महाराष्ट्र सरकार ने 14.58 करोड़ रुपये की राहत मंजूर की है। सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 15, 2026 | 09:27 AM

महाराष्ट्र किसान राहत 2026 (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Unseasonal Rain Relief Fund News: महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2026 में राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 14 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। यह राशि 16,267 प्रभावित किसानों को दी जाएगी।

सहायता का वितरण सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने दी। मंत्री जाधव-पाटिल ने बताया कि अप्रैल 2026 में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था।

किसानों को तुरंत राहत देने का सरकार ने लिया फैसला

प्रभावित किसानों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सहायता वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए अधिकारियों को लाभार्थियों की जानकारी ऑनलाइन प्रणाली में सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती के लालखेड़ में नाली निर्माण को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थको में खूनी संघर्ष, 4 गंभीर घायल

एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर

Operation Wash Out: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 मामले दर्ज, 6.69 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त

पुणे संभाग: सोलापुर जिले के 1,270 किसानों (856.05 हेक्टेयर) को 1 करोड़ 67 लाख 89 हजार रुपये। पुणे जिले के 8,544 किसानों (3,490.01 हेक्टेयर) को 6 करोड़ 23 लाख 87 हजार रुपये। सातारा जिले के 28 किसानों (5.14 हेक्टेयर) को 98 हजार रुपये। पुणे संभाग के कुल 9,842 किसानों के लिए 7 करोड़ 92 लाख 74 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
छत्रपति संभाजीनगर संभाग: धाराशिव जिले के 2,204 किसानों (1,510.32 हेक्टेयर) को 2 करोड़ 84 लाख 15 हजार रुपये। नांदेड़ जिले के 144 किसानों (64.50 हेक्टेयर) को 9 लाख 59 हजार रुपये। हिंगोली जिले के 29 किसानों (15.20 हेक्टेयर) को 2 लाख 73 हजार रुपये। संभाग के कुल 2,377 किसानों को 2 करोड़ 96 लाख 47 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
अमरावती संभाग : बुलढाणा जिले के 2,220 किसानों (1,335 हेक्टेयर) को 2 करोड़ 27 लाख 32 हजार रुपये। वाशिम जिले के 836 किसानों (291.61 हेक्टेयर) को 49 लाख 85 हजार रुपये। यवतमाल जिले के 444 किसानों (242.11 हेक्टेयर) को 41 लाख 60 हजार रुपये। अकोला जिले के 308 किसानों (204.85 हेक्टेयर) को 34 लाख 89 हजार रुपये। अमरावती जिले के 240 किसानों (84.96 हेक्टेयर) को 16 लाख 3 हजार रुपये। अमरावती संभाग के कुल 4,048 किसानों के लिए 3 करोड़ 69 लाख 69 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर

हजारों किसानों को राहत

मकरंद जाधव-पाटिल ने कहा कि सरकार द्वारा समय पर पंचनामा कर सहायता मंजूर किए जाने से राहत की प्रतीक्षा कर रहे हजारों किसानों को बड़ा सहारा मिलेगा। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों ने भी इस निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है।

Maharashtra unseasonal rain relief fund for 16267 farmers 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 09:27 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.