टीईटी पेपर लीक पर अमरावती में युवक कांग्रेस-एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Amravati TET Paper Leak: अमरावती में TET पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस व NSUI ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा अनियमितताओं पर विरोध जताया।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती, टीईटी पेपर लीक, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रदर्शन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Amravati TET Paper Leak Student Protest: अमरावती नीट परीक्षा विवाद के बाद अब टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। रविवार को युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राजकमल चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व निलेश गुहे और नितीन काले ने किया।
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।
शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियां सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जबकि पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Voter List Revision 2026: मुंबई के मतदाता रखें ये दस्तावेज तैयार, 29 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
चंद्रपुर में 43,816 किसानों का डेटा पोर्टल पर अपलोड, कर्जमाफी योजना को मिली रफ्तार
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
गड़चिरोली फर्जी मंजूरी घोटाला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी दबोचा गया
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि टीईटी पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-गड़चिरोली फर्जी मंजूरी घोटाला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी दबोचा गया
राजकमल चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। पूरे आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई गई।
