-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Local Train Mayank Lohar Murder Case Accused Arrested Panvel
मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार
- Written By: अपूर्वा नायक
Mayank Lohar Murder Case Update: मुंबई लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रोशन सुवर्णा को पनवेल से गिरफ्तार कर लिया।

मयंक लोहार मर्डर केस में रोशन सुवर्णा की हुई गिरफ्तारी (सौ. डिजाइन फोटो )
Mayank Lohar Murder Case Accused Arrested News: मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने के विवाद में हुई, 22 वर्षीय मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी रोशन सुवर्णा (30) को पनवेल से गिरफ्तार कर लिया। बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।
हथियार अभी भी बरामद नहीं हुआ
घटना मंगलवार देर रात चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में हुई। बारिश के कारण यात्रियों ने मयंक से ट्रेन का दरवाजा बंद करने को कहा। जब मयंक ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, तो वहां खड़े सुवर्णा ने इसका विरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया कोर्ट ने पूर्व MLA मारपीट कांड में 2 लोगो को 5 साल जेल की सजा सुनाई, 4 आरोपी बरी
जाति प्रमाणपत्र जांच में फंसीं काटोल नगर परिषद अध्यक्ष, पद से तत्काल अयोग्य घोषित; नए अध्यक्ष की तैयारी शुरू
हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
गोंदिया: चलती ट्रेन में दिया जीवनदान, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस कराई सुरक्षित डिलीवरी, मां-बच्चा सुरक्षित
विवाद बढ़ने पर यात्रियों ने बीच-बचाव किया और सुवर्णा को डाटा, जिससे वह भड़क गया। गुस्से में सुवर्णा ने अपने बैग से घरेलू चाकू निकाला और मयंक पर जानलेवा हमला कर दिया, जांचकर्ताओं ने अदालत को बताया कि इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।
ये भी पढ़ें :- हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
मोबाइल ट्रैक कर सुवर्णा को पनवेल से दबोचा
बोरीवली जीआरपी ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि आरोपी ऑटो से मीरा रोड स्थित अपने घर पहुंचा था। पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो पिता बाबू सुवर्णा ने फुटेज देखकर बेटे की पहचान की और बताया कि वह पनवेल स्थित अपने मामा के घर गया है।
पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर बुधवार शाम सुवर्णा को पनवेल से दबोच लिया। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय खुपरकर के मुताबिक, आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन वह चाकू फेंकने की जगह बताने में सहयोग नहीं कर रहा है।
Mumbai local train mayank lohar murder case accused arrested panvel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार
Jun 26, 2026 | 09:50 AMगोंदिया कोर्ट ने पूर्व MLA मारपीट कांड में 2 लोगो को 5 साल जेल की सजा सुनाई, 4 आरोपी बरी
Jun 26, 2026 | 09:47 AMनारियल सप्लाई के नाम पर 7.50 लाख की साइबर ठगी, पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jun 26, 2026 | 09:43 AMPCOD/PMOS से हैं परेशान? रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोनल बैलेंस में मिलेगी मदद
Jun 26, 2026 | 09:41 AMPakistan Crime: कराची में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या, 12 संदिग्धों की जांच
Jun 26, 2026 | 09:39 AMजाति प्रमाणपत्र जांच में फंसीं काटोल नगर परिषद अध्यक्ष, पद से तत्काल अयोग्य घोषित; नए अध्यक्ष की तैयारी शुरू
Jun 26, 2026 | 09:37 AMMaa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज
Jun 26, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM












