समृद्धि महामार्ग पर MSRDC बनाएगा 6 हेलीपैड, दुर्घटना होने पर किया जाएगा एयरलिफ्ट
हिंदू ह्रदय सम्राट बालसाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण उपायों पर काम किया गया है। हालांकि दिर्घटनाओं में कमी नहीं देखि गई है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए अब एमएसआरडीसी ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए समृद्धि महामार्ग के किनारे छह हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है।
- Written By: शुभम सोनडवले
समृद्धि महामार्ग
मुंबई. हिंदू ह्रदय सम्राट बालसाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण उपायों पर काम किया गया है। हालांकि दिर्घटनाओं में कमी नहीं देखि गई है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए अब महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमएसआरडीसी) ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत उपचार मिल सके और उन्हें समय पर उचित अस्पताल पहुंचाया जा सके, इसके लिए समृद्धि महामार्ग के किनारे छह हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है। ताकि जरूरतमंदों को आसानी से एयरलिफ्ट कर कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा हेलिपैड
एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महामार्ग के किनारे ही ये हेलीपैड बनाए जाएंगे। इन हेलीपैड की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर होगी, यानी यह हेलिपैड लगभग 900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले होंगे। इन हेलीपैड्स पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी प्रकार के हेलीकॉप्टर उतर सके।
यह भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवरों की पहली पसंद समृद्धि महामार्ग, कोई रुकावट नहीं
सम्बंधित ख़बरें
15 साल बाद फिर ‘ब्रांड दीदी’ की अग्निपरीक्षा! बंगाल में अस बार भी होगा खेला या किले में सेंध लगाएगी BJP?
जून तक पालन करो वरना जुर्माना, स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, 90 स्कूलों को चेतावनी
ट्रंप के लिए खतरे की घंटी…ईरान युद्ध से हो रहा नुकसान, सिर्फ 34% रह गई अप्रूवल रेटिंग, छोड़नी पड़ेगी कुर्सी!
टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
नांदगांव में तैयार किया जा रहा है अस्थाई हेलीपैड
याद दिला दें कि एमएसआरडीसी द्वारा बनाए जा रहे मुंबई-नागपुर के बीच 701 किलोमीटर लंबा समृद्धि महामार्ग का काम अपने आखरी चरण पर है। 600 किमी का मार्ग, जनता के लिए खोला जा चुका है, जिसपर गाड़ियां 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। लेकिन तेज गति के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के पृष्ठभूमि में भीषण दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर कम समय में अस्पताल पहुंचाने के लिए वर्धा, बुलढाणा, जालना, शिरडी, नांदगांव (इगतपुरी), आमने (भिवंडी) इन छह जगहों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे। इसी का हिस्सा मानते हुए इगतपुरी के नांदगांव में अस्थाई हेलीपैड तैयार किया जा रहा है और अन्य सुविधाएं भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह भी पढ़ें: समृद्धि महामार्ग पर पड़ी दरारें; अब तक हो चुके हैं 1300 से अधिक एक्सीडेंट, 150 से ज्यादा मौतें
MSRDC के प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ ने कहा, “हम समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानियां बरत रहें है। अगर दुर्घटना हो भी जाए, तो एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। असुविधा से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे। ताकि घायल इंसान समय पर अस्पताल पहुंच सके।”
100 से 150 किमी की दूरी पर बनाए जाएंगे हेलीपैड्स
नागपुर से शुरुआत
वर्धा – 78 किमी
बुलढाणा – 284 किमी
जालना – 370 किमी
शिरडी – 520 किमी
इगतपुरी – 625 किमी
भिवंडी – 701 किमी
