Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सांसद भास्कर भगरे की कृषी मंत्री से मांग, नुकसानग्रस्त फसलों का पंचनामा कर किसानों को दी जाए भरपाई

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। सांसद भास्कर भगरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्हें बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण कर नुकसान भरपाई देने की मांग की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 15, 2024 | 02:40 PM

भास्कर भागरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दिंडोरी: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। किसानों के हुए इस नुकसान पर दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बारिश के कारण खेतों की फसलों में हुए नुकसान के कारण किसान वर्ग चिंता में है।

सांसद भास्कर भगरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्हें बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण कर नुकसान भरपाई देने की मांग की। दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के दिंडोरी, देवला, निफाड, चांदवड, नांदगाव और जिले के अन्य हिस्सों में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

फसलों को भारी नुकसान

इस बारिश से किसानों का पशुधन और फसलों के अलावा अन्य आर्थिक नुकसान भी बड़ी मात्रा में हुआ है। दिंडोरी, कलवण, सुरगाणा, पेठ तहसीलों में चावल, नागली, वरई जैसी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। देवला के हनुमंतपाडा में बाढ़ में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और फसलों को भारी नुकसान हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

Holi 2026 Celebration: शिवराज सिंह चौहान का देसी अंदाज, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने भी जमकर खेली होली

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

Budget 2026: ‘यह केवल बजट नहीं, विकसित भारत की गारंटी है’; शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

‘धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि’, ‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी तो शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज

पंचनामा करने का दिया आदेश

दिंडोरी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हुए नुकसान की खबर के बाद दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे ने तत्काल दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।उन्होंने अपने क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र का हाल बयां किया। इसकी खबर लगते ही बाद में केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पंचनामा करने और फसल बीमा अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- आष्टी विधानसभा सीट: दो बार कांग्रेस का राज, क्या BJP कर पाएगी आगाज? होगा टक्कर का मुकाबला

दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे और गांव वालों को उम्मीद है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर जानकारी देने के बाद जल्द-से-जल्द किसानों को मुआवजा मिलेगा और उनकी तकलीफ दूर होगी।

यह भी पढ़ें- Assembly Polls Dates Announcement Live : इंतजार हुआ खत्म, थोड़ी देर में होगा महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान

Mp bhaskar bhagre demands from the agriculture minister to compensate farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 02:39 PM

Topics:  

  • Shivraj Singh Chauhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.