Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि’, ‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी तो शिवराज सिंह चौहान ने तंज

Rahul Gandhi on VB G Ram G: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' योजना का नाम भूलने पर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए राहुल की 'अद्भुत' बुद्धि को कांग्रेस के पतन का कारण बताया।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 24, 2026 | 08:25 AM

राहुल गांधी और शिवराज सिंह चौहान, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi VB G Ram G speech: संसद में महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति और अब नई योजना का नाम भूल जाने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘एक दिन का मजदूर’ करार दिया और उनके नेतृत्व पर जमकर कटाक्ष किया है।

देश की राजनीति में इन दिनों शब्दों और नामों की जंग छिड़ी हुई है। ताजा विवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वीबी जी राम जी’ योजना का सही नाम न ले पाने के कारण शुरू हुआ है। दरअसल, मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए कानून को लेकर राहुल गांधी एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे योजना का नाम याद करने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए।

‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी

उन्होंने सोचते हुए जनता से पूछा, “क्या उसका नाम ‘वीबी ग्राम जी’ है?” राहुल की इस चूक ने भारतीय जनता पार्टी को हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब इस मुद्दे पर तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला है।

सम्बंधित ख़बरें

शशि थरूर को मनाएंगे राहुल गांधी, बोले- हम केरल में सरकार बना रहे हैं, आपस में मत लड़ो

मोदी जी! आप जवाबदेह हैं… 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर, राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला

बंगाल चुनाव से कांग्रेस गायब! क्यों ममता बनर्जी के खिलाफ खड़े नहीं हो रहे राहुल गांधी और खड़गे?

राहुल गांधी से खफा शशि थरूर ने कांग्रेस की बैठक से किया किनारा, ‘अंदरूनी कलह’ से सियासी पारा हाई

‘जब संसद में चल रही थी बहस, तब विदेश में थे राहुल’: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के कार्यक्रम की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए उनकी गंभीरता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि जब संसद के दोनों सदनों में ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पर देर रात तक गंभीर बहस हो रही थी और पूरा देश इसे देख रहा था, तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश भ्रमण में व्यस्त थे।

शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता सदन में बहस के समय उपस्थित नहीं थे, वे अब बाहर इस अधिनियम पर ‘संग्राम’ करने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि नेता प्रतिपक्ष को अभी तक उस विधेयक का नाम तक ज्ञात नहीं है, जिस पर वे राजनीति कर रहे हैं।

क्या नाम बताया भईया?
👏👏pic.twitter.com/0qO3zqRVHr
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 22, 2026

‘गमछा कोई और पहना रहा था, कुदाल पकड़ना खड़गे सिखा रहे थे’

शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी के हालिया ‘मजदूर अवतार’ पर भी जमकर मजे लिए। राहुल गांधी के मजदूर बनने वाले वीडियो पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा, “सुना है, कल एक दिन के मजदूर भी बने थे राहुल जी। लेकिन वहां भी उन्हें गमछा कोई और पहना रहा था।”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को कुदाल कैसे उठानी है, यह भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को समझाना पड़ रहा था। चौहान के अनुसार, यह दृश्य राहुल गांधी की जमीनी हकीकत से दूरी को दर्शाता है।

कांग्रेस के ‘परम कल्याण’ पर प्रखर बुद्धि का प्रहार

अपने बयान के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने बेहद तीखे लहजे में राहुल गांधी की बुद्धिमत्ता पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा, “धन्य हैं आप राहुल जी, और धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि! आपके इसी अद्भुत ज्ञान के सहारे कांग्रेस का परम कल्याण सुनिश्चित है।”

यह भी पढ़ें: ‘भ्रष्टाचार बचाओ अभियान..राम, ग्राम, काम से कांग्रेस को दिक्कत’, शिवराज सिंह ने G RAM G पर क्या कहा?

यह बयान सीधे तौर पर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता और उनकी राजनीतिक समझ पर हमला है। बीजेपी का मानना है कि राहुल गांधी की ऐसी छोटी-बड़ी गलतियां और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों से उनकी दूरी ही कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार है। फिलहाल, इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों दलों के समर्थकों के बीच बहस तेज हो गई है।

Shivraj singh chouhan takes dig at rahul gandhi vb g ram g scheme controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • Rahul Gandhi
  • Shivraj Singh Chauhan
  • VB-G RAM G Scheme

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.