Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के एक लाख से स्कूल चला रहे हैं केवल एक टीचर, इस मामले में नंबर 1 है आपका राज्य

Teacher At School: देश में 1,04,125 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है, 33.7 लाख छात्र पढ़ते हैं। आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसे स्कूल, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्र है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 24, 2025 | 03:46 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

One-Tteacher Schools In India: देशभर में एक लाख से अधिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक हैं। इन स्कूलों में 33 लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। एक शिक्षक वाले स्कूलों की सर्वाधिक संख्या आंध्र प्रदेश में है, जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसे स्कूलों में सबसे अधिक छात्रों का नामांकन हैं।

शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में देश में 1,04, 125 स्कूल ऐसे थे, जिनमें केवल एक शिक्षक थे और ऐसे स्कूलों में 33,76,769 छात्र पढ़ते थे।

हालांकि एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 2022-23 में 1,18,190 से घटकर 2023-24 में 1,10,971 हो गई है, जो लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। 2024-25 में इसमें और गिरावट आई।

सम्बंधित ख़बरें

‘राजनीति में अक्सर दिल टूटते हैं…’, फिर हरा हो उठा वसुंधरा राजे का पुराना जख्म, नए बयान से किसे दिया संदेश?

यवतमाल के 980 गांवों पर फिर प्रशासक राज! ग्राम पंचायतों में चुनाव पर संशय बरकरार

भंडारा नगर परिषद में कल सजेगी राजनीतिक बिसात, समितियों के गठन पर सबकी नजर, किसे मिलेगी स्थायी समिति की कमान?

गोंदिया जिले में जलयुक्त शिवार के 781 काम परे, छोटे किसानों को सिंचाई कार्य के लिए फायदा

राज्यवार एक शिक्षक वाले स्कूलों की लिस्ट

राज्य/संघ शासित प्रदेश (UT) एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या
आंध्र प्रदेश 12,912
उत्तर प्रदेश 9,508
झारखंड 9,120
महाराष्ट्र 8,152
कर्नाटक 7,349
लक्षद्वीप 7,217
मध्य प्रदेश 7,217
पश्चिम बंगाल 6,482
राजस्थान 6,117
छत्तीसगढ़ 5,973
तेलंगाना 5,001
दिल्ली 9
अंडमान-निकोबार 4

यह भी पढ़ें:- विकसित महाराष्ट्र 2047: 8 शहरों में मेट्रो विस्तार, 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य

बहुत कुछ कहते हैं आंकड़े

देश में एक शिक्षक वाले सर्वाधिक स्कूल आंध्र प्रदेश में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप का स्थान है। पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और चंडीगढ़ में एक शिक्षक वाला कोई स्कूल नहीं है। जहां तक एक शिक्षक वाले इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की बात है उत्तर प्रदेश सूची में स्थान पर है। इसके बाद झारखंड, बंगाल और मध्य प्रदेश का स्थान है।

प्रति स्कूल औसत छात्र नामांकन के मामले में चंडीगढ़ और दिल्ली में प्रति स्कूल छात्रों की संख्या सबसे अधिक है, जो क्रमशः 1,222 और 808 है। वहीं लद्दाख, मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में प्रति स्कूल नामांकन काफी कम है, जो क्रमशः 59, 70, 73 और 82 है।

More than 1 lakh schools in india have only one teacher

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2025 | 03:46 PM

Topics:  

  • Indian Education
  • Latest News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.