Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशिकांत दुबे के बयान पर MNS ने कहा- फैसला हम करेंगे, कोई दुबे, छुबे और पौबे…

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के 'पटक-पटककर मारेंगे' वाले बयान पर संदीप देशपांडे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में क्या होगा, इसका फैसला हम करेंगे। कोई दुबे छुबे पौबे नहीं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 08, 2025 | 08:07 PM

मनसे नेता संदीप देशपांडे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का प्रदर्शन आज मंगलवार (8 जुलाई) को खत्म हो गया। पार्टी के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि हमने अपनी ताकत दिखा दी है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के ‘पटक-पटककर मारेंगे’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में संदीप देशपांडे ने निशिकांत दुबे के पटक कर मारेंगे वाले बयान पर कहा, ये सारा बीजेपी का किया हुआ है। क्योंकि वो बिहार चुनाव में कुछ फायदा पाना चाहते हैं। वो महाराष्ट्र में अशांति पैदा करना चाहते हैं। लेकिन मैं उन्हें एक बात साफ कर दूं कि बीजेपी बिहार में बैठकर ये नहीं डिसाइड कर सकती कि महाराष्ट्र में क्या होगा। यहां क्या होगा, इसका फैसला मराठी मानुष करेंगे। ये बात अच्छी तरह से समझ लें। ये महाराष्ट्र है और हम फैसला करेंगे, न कि कोई दुबे, छुबे और पौबे।

मराठी मानुष को राजनीतिक एजेंडे की जरुरत नहीं

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी गर्मी में आग! संभाजीनगर में अजित पवार गुट के कार्यालय को जलाने की कोशिश; पुलिस ने आरोपी दबोचा

जालना चुनाव से मनपा की तिजोरी मजबूत, नो-ड्यूज नियम का असर: जालना मनपा को बड़ा आर्थिक लाभ

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, खर्च पर निर्वाचन आयोग की सख्ती; प्रशासन अलर्ट

प्रभाग 5 में मजलिस का शक्ति प्रदर्शन, इम्तियाज जलील ने किया चार उम्मीदवारों के कार्यालय का उद्घाटन

MNS नेता ने कहा कि हमने प्रदर्शन बुलाया था। पुलिस प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रही थी। सभी मराठी लोग इस दबाव के खिलाफ एक साथ आए। ये महाराष्ट्र है और आप मराठी लोगों को ही प्रदर्शन करने नहीं दे रहे हैं? ये तरीका नहीं है। मराठी मानुष बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के यहां इकट्ठा हुए हैं और अपनी ताकत को दिखाया है। यहां किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं है।

MNS के कई नेता हिरासत में

बता दें कि ठाणे जिले में मीरा भयंदर शहर में प्रस्तावित प्रदर्शन रैली से पहले पुलिस ने MNS के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मीरा भयंदर में उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब पुलिस ने मराठी एकीकरण समिति द्वारा प्रस्तावित रैली में भाग लेने के लिए एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को घेर लिया।

CM देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि रैली के लिए अनुमति दी गई थी, जिसमें MNS नेताओं के भाग लेने की योजना थी लेकिन पार्टी ने एक खास मार्ग पर जोर दिया जिससे कानून व्यवस्था की चुनौतियां पैदा हो गईं। हालांकि, राज्य के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि यह सरकारी निर्देशों के अनुरूप नहीं है।

Mns leader sandeep deshpande has targeted nishikant dubey statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 08:06 PM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • MNS Leaders
  • Nishikant Dubey
  • Raj Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.