-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mlc Nashik Election Narendra Darade Unopposed Hope Ends Voting Fixed
नासिक MLC चुनाव: निर्विरोध जीत की उम्मीद खत्म, नामांकन वापसी के बाद अब नरेंद्र दराडे के लिए बढ़ी मुश्किलें
- Written By: रूपम सिंह
Nashik MLC Election: नासिक विधान परिषद सीट पर निर्विरोध जीत की उम्मीदें खत्म। प्रसाद हिरे और गोकुल गिते के मैदान में रहने से मतदान तय, महायुति उम्मीदवार नरेंद्र दराडे की बढ़ी चिंताएं।

नासिक विधान परिषद, नरेंद्र दराडे ( (सोर्स- डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Nashik MLC Election Narendra Darade: नासिक स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए महायुति के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को समर्थन तो मिल गया है, लेकिन चुनाव के निर्विरोध होने की उम्मीदें अब पूरी तरह खत्म हो गई हैं। नामांकन वापसी की मियाद बीत जाने के बाद अब मतदान होना निश्चित है, जिससे दराडे के लिए चुनावी राह आसान नहीं रह गई है।
निर्विरोध जीत की उम्मीदें खत्म, नेताओं का डेरा
भले ही आधिकारिक समर्थन की घोषणाएं हो गई हों, लेकिन इसके पीछे कुछ तकनीकी और राजनीतिक कारण दराडे की चिंता बढ़ा रहे हैं- प्रसाद हिरे और गोकुल गिते के नाम मतपत्र पर बरकरार रहने से चुनाव में मतदान अनिवार्य हो गया है। इससे दराडे को हर एक मत सुरक्षित करने के लिए अलग से मेहनत करनी पड़ेगी।
स्थानीय गुटबाजी और व्यक्तिगत नाराजगी के चलते, आधिकारिक समर्थन के बावजूद कुछ मतों के बंटवारे की आशंका बनी हुई है। यदि समर्थन देने वाले उम्मीदवारों को भी कुछ वोट मिल जाते हैं, तो परिणाम पर असर पड़ सकता है। अब मतदान होना तय है, तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों (नगरसेवकों और सदस्यों) का महत्व अचानक बढ़ गया है। हर मतदाता की नाराजगी दूर करना और उन्हें मतदान केंद्र तक लाना अब उम्मीदवारों की प्राथमिकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
नागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
लोहगढ़ हत्या कांड में नया मोड़, सिया के भाई से पूछताछ; मोबाइल चैट्स से खुल सकते हैं कई राज
महाजन-सामंत की कोशिशों का असर
इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए मंत्री गिरीश महाजन और उदय सामंत ने नासिक में डेरा डाल रखा है। उन्होंने प्रसाद हिरे को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए राजी कर लिया है, जबकि गोकुल गिते के समर्थन का भी दावा किया गया है। इन नेताओं की लगातार कोशिशों से महायुति ने अपनी स्थिति मजबूत तो की है, लेकिन मतदान टल न सका।
ये भी पढ़े:- बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
बढ़ती ‘सौदेबाजी’ और राजनीतिक दबाव
चुनाव के मतदान तक खिंचने से स्थानीय स्तर पर सौदेबाजी की चर्चाओं को बल मिल गया है। जानकारों का मानना है कि इस स्थिति में जनप्रतिनिधियों का दबाव और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। हर एक मत की कीमत अब बहुत अधिक हो गई है, जिससे महायुति के नेताओं को कोई भी जोखिम लेने से बचना पड़ रहा है।
हालांकि महाजन और सामंत ने समर्थन का चित्र काफी हद तक साफ कर दिया है, फिर भी परिणाम आने तक नरेंद्र दराडे की चिंता कम होती नजर नहीं आ रही। मतदान के दिन तक राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।
Mlc nashik election narendra darade unopposed hope ends voting fixed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bharat Tiwari Encounter केस में मोतिहारी पुलिस के कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
Jun 27, 2026 | 11:43 AMसना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Jun 27, 2026 | 11:39 AMमुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
Jun 27, 2026 | 11:36 AMनागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
Jun 27, 2026 | 11:34 AMपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
Jun 27, 2026 | 11:33 AMलोहगढ़ हत्या कांड में नया मोड़, सिया के भाई से पूछताछ; मोबाइल चैट्स से खुल सकते हैं कई राज
Jun 27, 2026 | 11:32 AMबारिश के बाद यवतमाल में खरीफ ने पकड़ी रफ्तार, फर्टिलाइजर की कीमत बढ़ने से किसान परेशान
Jun 27, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM










