- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mlc Election Legislative Council Congress Applications Bjp Panel Nagpur
नागपुर MLC चुनाव की हलचल तेज, कांग्रेस ने मांगे आवेदन; भाजपा तैयार करेगी पैनल
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Legislative Council: नागपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे, जबकि भाजपा पैनल तैयार करने में जुटी है।

विधान परिषद चुनाव, नागपुर एमएलसी,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन मंगवाए हैं और इच्छुक उम्मीदवारों को 25 मई तक का समय दिया है। दूसरी ओर भाजपा द्वारा जिला स्तर की कोर कमेटी के माध्यम से मजबूत दावेदारों के नामों की सिफारिश (पैनल) प्रदेश आलाकमान को भेजी जाएगी।
इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 जून 2026 को मतदान होना है जिसके लिए नामांकन पत्र (नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 तय की गई है। प्रदेश कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे के पास आवेदन का प्रारूप भेजा है। इच्छुक उम्मीदवार अपना दावा शहर कांग्रेस के पास जमा करेंगे जिसे 25 मई तक प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा।
यवतमाल और भंडारा-गोंदिया में आमने-सामने के दावे
बक्तमाल वहा से अब तक शिवसेना चुनाव लड़ती आई है। महाविकास आधाड़ी के समय जब शिवसेना एकजुट थी तथ पार्टी के दुष्यंत बतुर्वेदी यहां से विजयी हुए थे, इसलिए शिवसेना (उद्धव गुट/शिंदे गुट) इस पर दावा करेगी, हालांकि भाजपा ने भी इस सीट को अपने पाले में करने के प्रयास शुरू कर दिए है।
सम्बंधित ख़बरें
Telangana Voter List Revision SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति
महाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल
वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
भंडारा-गोंदिया इस सीट पर पारंपरिक रूप से भाजपा बनाम राष्ट्रवादी कांग्रेस का मुकाबला रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यह सीट राकांपा से छीन ली थी लेकिन अब महायुति सरकार में शामिल होने के कारण राकांपा (अजीत पवार मुट। द्वारा इस सीट पर दोबारा दावा किए जाने के संकेत मिल रहे है।
संख्या बल का अंतर और कम कार्यकाल की चिंता
इस चुनाव को लेकर महायुति (भाजपा गठबंधन) और महाविकास आघाडी (कांग्रेस गठबंधन) के बीच संख्या बल में काफी बड़ा अंतर है। इस बार निर्वाचित होने वाले सदस्य को केवल डेढ़ साल का ही कार्यकाल मिलेगा। इस वजह से कांग्रेस के दावेदारों के सामने असमंजस की स्थिति है कि इस विपरीत परिस्थिति में ‘रिस्क’ लिया जाए या नहीं।
यह भी पढ़ें:-कोर्ट केस के बीच पीड़िता को धमकी, घर में घुसकर बयान बदलने का दबाव? नागपुर में नया मामला दर्ज
वर्धा से उद्योगपति अरुण लखानी के नाम की चर्चा भाजपा की ओर से वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली निर्वाचन क्षेत्र से जाने-माने उद्योगपति अरुण लखानी के नाम की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। पिछली बार भी उनका नाम रेस में आया था, वहीं अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रवीण पोटे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
Mlc election legislative council congress applications bjp panel nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Telangana Voter List Revision SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति
May 30, 2026 | 07:41 AMमहाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल
May 30, 2026 | 07:38 AMवर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
May 30, 2026 | 07:25 AMनवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
May 30, 2026 | 07:23 AMParesh Rawal Birthday: जब मिस इंडिया पर आया परेश रावल का दिल, बाद में पता चला वही हैं बॉस की बेटी
May 30, 2026 | 07:18 AMराबड़ी देवी खाली करेगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
May 30, 2026 | 07:15 AMशरद पवार का पुणे में बड़ा दांव, श्रीकांत पाटिल को बनाया विधान परिषद उम्मीदवार
May 30, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM










