मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
MHADA Mumbai Housing Lottery : मुंबई में म्हाडा हाउसिंग लॉटरी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।2,640 फ्लैट्स के लिए अब तक 82,000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। गोरेगांव प्रोजेक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
- Written By: अपूर्वा नायक
MHADA मुंबई लॉटरी 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
MHADA Mumbai Housing Lottery 2026 News: मुंबई में अपने घर का सपना देखने वालों के बीच म्हाडा हाउसिंग लॉटरी को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। 2,640 फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन 82 हजार से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं।
इनमें से 57 हजार से ज्यादा खरीदारों ने ईएमडी जमा कर अपनी दावेदारी भी पक्की कर दी है। हर एक फ्लैट के लिए औसतन 31 दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। विक्रोली, गोरेगांव, बोरीवली और चेंबूर की परियोजनाओं को खरीदारों से सबसे ज्यादा प्रतिसाद मिल रहा है।
वहीं, आवेदन की डेडलाइन 28 मई तक बढ़ाए जाने के बाद अब यह प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। म्हाडा अधिकारियों के अनुसार आवेदन की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह साफ है कि मुंबई में किफायती घरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
इंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
घर खरीदारों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से म्हाडा ने आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 मई रात 11:59 बजे तक कर दी है। यह कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हुई थी।
अधिकारियों को उम्मीद है कि डेडलाइन बढ़ने के बाद आवेदन संख्या में और तेजी आएगी। इस लॉटरी में विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 2,640 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 1,221 फ्लैट विक्रोली (पूर्व) स्थित कन्नमवार नगर परियोजना में हैं।
घटाई गईं फ्लैटों की कीमत, खरीदारों की होड़
इस परियोजना को खरीदारों से सबसे ज्यादा प्रतिसाद मिल रहा है। म्हाडा ने यहां फ्लैटों की कीमतों में 7.5 प्रतिशत तक की कटौती भी की है, जिससे मध्यम और उच्च आय वर्ग के खरीदारों की रुचि और बढ़ी है। विक्रोली के पॉकेट-2 स्थित बिल्डिंग नंबर 2 ए और बी में कोड नंबर 538 और 538-ए के तहत उपलब्ध 240-240 फ्लैटों की कीमतें अब घटाकर लगभग 1.34 करोड़ रुपए से 1.36 करोड़ रुपए के बीच कर दी गई है। वहीं, बिल्डिंग नंबर 3 ए, बी और सी में कोड नंबर 539 और 539-ए के तहत उपलब्ध 371 और 370 फ्लैटों की कीमतें 1.34 करोड़ रुपए से 1.37 करोड़ रुपए के बीच तय की गई हैं।
इन्हें दिया जाएगा मुफ्त पार्किंग स्लॉट
कन्नमवार नगर परियोजना में 610 फ्लैट विशेष रूप से उच्च आय वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। खास बात यह है कि प्रत्येक आवंटी को एक मुफ्त पार्किंग स्लॉट भी दिया जाएगा, जिससे इस परियोजना की लोकप्रियता और बढ़ गई है। इसके अलावा गोरेगांव के पात्रा चॉल सिद्धार्थ नगर, बोरीवली के ओल्ड मगाथेन और गोराई-बोरीवली क्षेत्र और चेंबूर के सुभाष नगर में भी आवासीय इकाइयां उपलब्ध है। इन परियोजनाओं को भी घर खरीदारों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
ये भी पढ़ें :- बकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
अंतिम तारीख तक आवेदन में होगी और बढ़ोतरी
म्हाडा ने पूरी लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत रखा है। आवेदन और चयन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।
