Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा ने नाग नदी प्रकल्प के लिए 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड और पोहरा नदी प्रकल्प के लिए 400 करोड़ रुपये के कर्ज की प्रक्रिया शुरू की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 11, 2026 | 02:50 PM

नागपुर मनपा, नाग नदी प्रकल्प,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Municipal Corporation Nag River Project: नागपुर जिले में शुक्रवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में वित्त व लेखा विभाग की ओर से रखे गए प्रस्ताव के अनुसार जहां नाग नदी प्रदूषण निर्मूलन प्रकल्प के लिए 200 करोड़ के बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी रखी गई वहीं दूसरी ओर पोहरा नदी प्रदूषण निर्मूलन प्रकल्प के लिए 400 करोड़ का कर्ज मंजूरी की प्रक्रिया में होने की जानकारी भी समिति के समक्ष रखी गई।

भविष्य की इन बड़ी योजनाओं के लिए क्रेडिट रेटिंग में सुधार करने के उद्देश्य से मनपा पर बचे कर्ज का एकमुश्त भुगतान का प्रस्ताव भी समिति के समक्ष रखा गया जिस पर चर्चा के बाद मंजूर किए जाने की जानकारी समिति सभापति शिवानी दाणी ने दी।

128 करोड़ का कर्ज पूरा चुकाया मनपा के लेखा एवं वित्त विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लिए गए 200 करोड़ के कर्ज में से 128 करोड़ रुपये का कर्ज पूरी तरह से चुका दिया गया है। इसके साथ ही भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी ‘क्रेडिट रेटिंग’ सुधारने के उद्देश्य से, मनपा अब शेष कर्ज का एकमुश्त भुगतान करने पर विचार कर रही है जिससे करोड़ों रुपये के ब्याज की बचत होगी।

सम्बंधित ख़बरें

3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल

‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप

गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग

Bhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील

8 वर्ष पूर्व लिया था 200 करोड़ का कर्ज

  • सरकार के निर्णय के अनुसार महानगरपालिका की बड़े पूंजीगत योजनाओं के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 20 दिसंबर 2018 को 200 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर हुआ था। इस कर्ज को 2 प्रमुख हिस्सों में बांटा गया था।
  • सी. सी. रोड फेज 2 और फेज 3: इस प्रोजेक्ट के लिए 128 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। मनपा ने वित्तीय अनुशासन दिखाते हुए इस 128 करोड़ रुपये के कर्ज का बैंक ऑफ महाराष्ट्र को पूरी तरह से भुगतान कर दिया है।
  • अमृत जलापूर्ति योजना: इस योजना के लिए शेष 72 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था जिसकी मंजूरी बैंक से 9 सितंबर 2020 को मिली थी।

कर्ज की वर्तमान स्थिति

72 करोड़ रुपये के इस कर्ज की पहली किस्त के रूप में 19.44 करोड़ रुपये 30 सितंबर 2020 को मनपा के अमृत जलापूर्ति योजना के खाते में जमा किए गए थे। 52.56 करोड़ रुपये निकालने की मंजूरी 25 मार्च 2022 को दी थी जिसे 31 मार्च 2022 को निकाला गया था।

यह भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार

वर्तमान स्थिति में इस 72 करोड़ रुपये के कर्ज में से केवल 14.77 करोड़ रुपये की मूल राशि बकाया है। कुल 72 किस्तों में से 15 किस्तें अभी बाकी है, मनपा इस पर 8.85% प्रति वर्ष की दर से ब्याज दे रही है जिसके तहत मासिक किस्त लगभग 1.00 करोड़ रुपये है और इसमें अनुमानित मासिक ब्याज 12 लाख रुपये बैठता है।

Municipal corporation nag river bond pohra river loan credit rating nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.