- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medical Administration Silence On Oxygen Leakage Case Negligence
मेडिकल में ऑक्सीजन लीकेज मामले पर प्रशासन ने साधी चुप्पी, लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार!
Nagpur Medical College: नागपुर के मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ऑक्सीजन लीकेज के मामले को लेकर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। इस प्रकरण की कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
- Written By: प्रिया जैस

मेडिकल में ऑक्सीजन लीकेज मामला (फाइल फोटो)
Nagpur Medical College: शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज की घटना के बाद से प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। मामला गंभीर होने के बाद भी कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। हालांकि प्रशासन सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा है लेकिन आखिर लीकेज किसकी लापरवाही से हुआ, यह उजागर नहीं हो सका है। इस बीच दिनभर अधिकारी जवाब देने से कतराते रहे।
मंगलवार की दोपहर ऑपरेशन थियेटर ‘बी’ में ऑक्सीजन पाइप लाइन लीकेज हो गई। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 3 घंटे के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई, साथ ही सभी इंचार्ज सिस्टर को सूचित किया गया कि लीकेज के चलते सभी मेडिसिन वार्डों में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाए। आदेश जारी होते ही विभागों में सिलेंडर पहुंचाए गए। शाम तक आपूर्ति को नियमित करने का कार्य जारी रहा।
नहीं किया कोई नोटिस जारी
बताया गया कि लीकेज की घटना के बाद सभी विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई गई। वार्डों सहित ओटी में ऑक्सीजन सिलेंडर से आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। लीकेज की पहचान कर उसे शाम तक दुरुस्त तो कर लिया गया लेकिन मामला गंभीर होने के बाद भी न तो किसी को नोटिस जारी किया गया और न ही किसी से जवाब तलब किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट
निजी ठेकेदार कर रहे नवीनीकरण कार्य
दरअसल, ओटी ‘बी’ के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान पाइप के क्षतिग्रस्त होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मेडिकल में सभी निर्माण, नवीनीकरण, विकास और दुरुस्ती के कार्य सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग द्वारा किए जाते हैं। इस संबंध में जब निर्माण कार्य विभाग से संपर्क किया गया तो उसने ओटी के नवीनीकरण का कार्य से करने से इनकार कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मेडिकल और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर के कार्य किसी निजी ठेकेदार को दिए गए हैं। यह कार्य सीधे तौर पर अधिष्ठाता कार्यालय के अधीन हैं लेकिन इन कार्यों पर किसकी मॉनिटरिंग है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है क्योंकि अधिकारी जानकारी देने से कतरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन-स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, आज से शुरू रिजर्वेशन
वार्ड 49 के सिलेंडर किए जाएंगे शिफ्ट
मेडिकल के पुराने वार्ड क्रमांक 49 को बंद कर दिया गया है। सामने निर्माण कार्य चल रहा है। पुराने वार्ड में अब भी 30-32 ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े हैं। यह सिलेंडर 5-6 महीनों से पड़े हैं। सभी सिलेंडर भरे होने से दुर्घटना की भी संभावना बढ़ गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर आग को भड़काने में मददगार होते हैं। मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद मेडिकल प्रशासन नींद से जागा। सभी सिलेंडर को जल्द ही सिलेंडर मैनेजमेंट कक्ष में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Medical administration silence on oxygen leakage case negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













