मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस: CM फडणवीस, शिंदे और शरद पवार समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Marathi Classical Language Day: मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, शरद पवार और अन्य प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।
Marathi Classical Language Day Politicians Wishes
मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएंसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Marathi Classical Language Day Politicians Wishes: 3 अक्टूबर को मनाए जाने वाले 'मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस' के अवसर पर महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं ने राज्य और देशभर में बसे मराठी भाषियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले, मंत्री छगन भुजबल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित अनेक दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संदेश साझा कर मराठी भाषा की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन किया।

CM देवेंद्र फडणवीस ने दी मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस महाराष्ट्र के गौरव और पहचान के सम्मान का दिन है। 3 अक्टूबर 2024 को मराठी भाषा को आधिकारिक तौर पर 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा मिला। उन सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार, जिन्होंने हमारी प्रिय मराठी भाषा को यह सम्मान दिलाने में मदद की।"

एकनाथ शिंदे ने मराठी लोगों को दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, "शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस के अवसर पर सभी मराठी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 अक्टूबर 2024 को मराठी भाषा को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मराठी भाषा को सचमुच सम्मान मिला है।"

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा "उन सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद जो मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करते रहे हैं। मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर उन सभी मराठी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं जो गर्व के साथ मराठी की समृद्ध परंपरा की पालकी को अपने कंधों पर आगे बढ़ा रहे हैं।"

साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाली मराठी भाषा: सुनेत्रा पवार

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने एक्स पर लिखा, "मराठी हमारी मातृभाषा है। यह बहुत गर्व का दिन है कि हमारी मातृभाषा मराठी को 'शास्त्रीय भाषा' का सम्मान मिला है। हमारे समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाली मराठी भाषा को उसका उचित स्थान मिलते देखना सचमुच संतोषजनक है।"

सुनेत्रा पवार ने आगे लिखा संतों के अभंगों से लेकर आज के आधुनिक साहित्य तक, मराठी ने अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए हर दौर में खुद को समृद्ध किया है। हमारी संस्कृति, विचारों और भावनाओं की प्रतीक, हमारी मातृभाषा मराठी को मिला यह सम्मान हर मराठी व्यक्ति के लिए गौरव का क्षण है। 'मराठी शास्त्रीय भाषा गौरव दिवस' पर सभी मराठी भाषियों को हार्दिक बधाई।

शरद पवार बाेले मराठी भाषा ने साहित्य, संत परंपरा को समृद्ध किया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, "मराठी भाषा, जिसने सदियों से साहित्य, संत परंपरा, लोक-संस्कृति और विचारों की दुनिया को समृद्ध किया है, उसे आज के दिन आधिकारिक तौर पर 'शास्त्रीय' भाषा का सम्मान मिला था। 3 अक्टूबर 2024 को केंद्र सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया, यह इसकी लंबी साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रति एक सम्मान है। ज्ञान, चिंतन और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने वाली मराठी शास्त्रीय भाषा को 'मराठी शास्त्रीय भाषा गौरव दिवस' पर हार्दिक बधाई।"

Marathi Classical Language Day Politicians Wishes
अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

मराठी भाषा की ख्याति को दूर-दूर तक फैलाने का संकल्प लें: सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट किया, "मराठी अपनी मिठास से सबका दिल जीत लेती है। हमारी मराठी भाषा ऐसी ही है। आज ही के दिन मराठी को 'शास्त्रीय भाषा' (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा दिया गया है। इसी मौके पर आज 'शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस' मनाया जा रहा है। आइए, हम सब मिलकर मराठी भाषा की ख्याति को दूर-दूर तक फैलाने का संकल्प लें। शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

रवींद्र चव्हाण ने भी दी बधाई

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने एक्स पोस्ट में कहा, "मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह हर मराठी व्यक्ति के लिए गर्व का दिन है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। आइए, हम सब मिलकर मराठी भाषा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का संकल्प लें!"

Marathi Classical Language Day Politicians Wishes
महाराष्ट्र सरकार ने 65 कंपनियों के साथ MoU साइन किए, ₹8.5 लाख करोड़ का निवेश, 2.91 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

छगन भुजबल बोले- मराठी भाषा हमारी अमूल्य धरोहर

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने एक्स पर पोस्ट किया, " मराठी अभिजात भाषा गौरव दिवस' के अवसर पर मराठी भाषा के सभी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएंं।"

मंत्री छगन भुजबल ने आगे लिखा "मराठी भाषा हमारी पहचान, हमारा गौरव और हमारी समृद्ध संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। हर मराठी व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है कि हजारों वर्षों की परंपरा वाली हमारी भाषा को 'अभिजात भाषा' का दर्जा मिला है। आइए, मराठी भाषा की महिमा को संजोकर रखें और इसकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com