Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बालासाहेब के एक फरमान पर मनोहर जोशी ने दिया था मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, जानें क्या है किस्सा

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 23, 2024 | 11:40 AM

बाला साहेब ठाकरे-मनोहर जोशी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (Manohar Joshi) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक फैल गया है। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के सच्चे शिवसैनिक के तौर पर जाने जाने वाले मनोहर जोशी ने दुनिया को अलविदा कद दिया। जोशी एक संस्कारी और संयमी नेता थे, वे अपने सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 40 सालों तक शिवसेना के लिए काम किया। 

शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक मनोहर जोशी थे, उनके मन में बाला साहब को लेकर बहुत आदर था। इसकी एक मशहूर कहानी यह है कि मातोश्री से आये हिंदुहृदयसम्राट के एक आदेश पर मनोहर जोशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resigned from the post of CM ) दे दिया था। आइए जानते है इस दिलचस्प किस्से के बारे में… 

समर्पण और सम्मान का किस्सा 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1995 में राज्य में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन अस्तित्व में आया। इस सरकार में बाला साहेब ठाकरे के आदेश पर मनोहर जोशी को शिवसेना का पहला मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। 1995 में मनोहर जोशी ने शिवाजी पार्क मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सम्बंधित ख़बरें

विमान क्रैश रिपोर्ट में ‘बारामती एयरफील्ड’ की गलती पर उठे सवाल, रोहित पवार का निशाना

बजट सत्र में हड़कंप: आईएएस एम. देवेंद्र सिंह निलंबित, मंत्री पंकजा मुंडे को ब्रीफिंग न देने का आरोप

MSCB घोटाला: बॉम्बे हाई कोर्ट की मुहर, अजित पवार और सुनेत्रा पवार समेत 70 को मिली परमानेंट क्लीन चिट

अजित पवार हादसा: राज ठाकरे ने पूछा- FIR दर्ज करने से क्यों डर रही है सरकार, क्या इसमें कोई काला सच छिपा है?

मनोहर जोशी पर आरोप 

लेकिन 1999 में उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा। इसके पीछे का जो किस्सा है उसे आज भी लोग भूले नहीं है। जी हां दरअसल मनोहर जोशी पर आरोप था कि उन्होंने होने दामाद गिरीश व्यास के स्कूल के लिए पुणे में एक प्लॉट आरक्षित किया है। इन आरोपों को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। जिसके बाद बाला साहेब ठाकरे ने मनोहर जोशी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। 

बाला साहेब ठाकरे-मनोहर जोशी (डिजाइन फोटो)

एक आदेश पर छोड़ा CM पद 

बता दें कि उसी समय बाला साहेब ठाकरे ने मनोहर जोशी को संदेश भेजा। जिसमें लिखा था, “प्रिय मुख्यमंत्री, आप अभी जहां भी हों, कृपया सब कुछ बंद कर दें और तुरंत अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दें। फिर मुझसे मिलने आएं।” बालासाहेब के इस एक फरमान पर मनोहर जोशी ने महाराष्ट्र का  मुख्यमंत्री पद छोड़ा। 

Manohar joshi had resigned from the post of chief minister on an order of balasaheb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2024 | 11:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.