Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माहिम किले के संरक्षण को मिली नई रफ्तार, BMC और कस्टम विभाग के बीच हुआ समझौता

Mahim Fort Restoration Project: मुंबई के ऐतिहासिक माहिम किले के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए बीएमसी और सीमा शुल्क विभाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:46 AM

माहिम किला रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के लिए एमओयू सौंपती अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी (सौ. एक्स )

Follow Us
Follow Us:

Mahim Fort Restoration Project News: मुंबई की ऐतिहासिक धरोहर माहिम किले के संरक्षण और पुनरुद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीएमसी और सीमा शुल्क विभाग के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि माहिम किले का संरक्षण करना बीएमसी के लिए गौरव और गर्व की बात है तथा इसका उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक विरासत को फिर से जीवंत करना है।

बीएमसी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी, कस्टम विभाग के प्रधान आयुक्त अजय कुमार पांडेय सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विरासत संरक्षण विशेषज्ञ मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में RTO कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, परिवहन सेवाएं प्रभावित

गोंदिया: सालेकसा में वन हक्क महासंघ का आंदोलन, मांगें नहीं मानी गईं तो रेल रोको और रास्ता रोको की चेतावनी

पूनम चैंबर मामला: नागपुर हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर जब्त किए 10 लाख, लापरवाही पर मनपा अधिकारियों को नोटिस

वसई-विरार में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम

परियोजना पर 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

परियोजना के तहत किले की जर्जर संरचना को मजबूत कर पुननिर्मित किया जाएगा। साथ ही परिसर में स्थित ऐतिहासिक कुएं की खोज और उत्खनन,  माहिम किले की आंतरिक परिधि में पैदल मार्ग का निर्माण तथा नींव की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक तटबंध बनाया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से किले की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करने के साथ उसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- मुंबई में नाला सफाई पर घमासान, भाजपा नेता ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग

पुनर्वास का काम पूरा

बीएमसी के जी (उत्तर) विभाग ने किले परिसर से अतिक्रमण हटाने और वहां रहने वाले लोगों के पुनर्वास का कार्य पूरा किया है। पुनर्वास की लागत 25 करोड़ रुपये बीएमसी द्वारा वहन किया गया।

इससे अब किले को उसका मूल स्वरूप और ऐतिहासिक वैभव लौटाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त अश्विनी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए मनपा लगातार प्रयास कर रही है।

Mahim fort restoration project bmc customs mou mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.