Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics : सपकाल के बयान पर विधानसभा में हंगामा, CM देवेंद्र फडणवीस को लेकर दिया था ये बयान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से किए जाने पर महायुति के विधायकों का गुस्सा सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल पर फूट पड़ा। इससे सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Mar 17, 2025 | 06:51 PM

हर्षवर्धन सपकाल और सीएम देवेंद्र फडणवीस।

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में इन दिनों मुगल शासक औरंगजेब की कब्र और उसके क्रूर शासन को लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश फैला हुआ है। इस बीच विधानसभा के कार्यकाल के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी पर जमकर हंगामा हो गया। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के विधायकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना क्रूर मुगल शासक औरंगजेब से किए जाने पर विधानसभा में जमकर हो-हल्ला किया। हालात बेकाबू होने पर सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। भाजपा और सदस्य दल के नेताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।

सत्र शुरू होते ही फूटा महायुति का गुस्सा

विधानसभा का सत्र शुरू होने के साथ ही आज सत्तारूढ़ दल महायुति का गुस्सा फूट पड़ा। मुख्यमंत्री फडणवीस की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने संबंधी बयान को लेकर सतारूढ़ विधायकों ने संसद में खूब हंगामा किया। सत्ताधारी दल भाजपा और सदस्य दल के नेता प्रवीण डेरेकर ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता पर हमला बोला।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

राज्य का शासनकाल मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में बेहतर ढंग से चल रहा है। ऐसे में उनकी तुलना औरंगजेब जैसे क्रूर शासक से करना बेहद निंदनीय है। यह महाराष्ट्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज कराने के साथ सख्त कार्रवाई कर संसद को एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए। महायुति के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अमोल मितकारी ने भी सपकाल के बयान की जमकर आलोचना की है।

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने आरोपों का खंडन किया

संसद में सपकाल के बयान पर उठे हंगामे के बाद कांग्रेस नेता भाई जगताप ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कोई बयान सपकाल ने नहीं दिया है, सत्ताधारी दल बेवजह हंगामा कर रहा है। वहीं विपक्ष के नेता अंबदास दानवे ने व्यक्तिगत हमलों के बारे में अपनी अस्वीकृति प्रकट की लेकिन सरकार पर औरंगजेब जैसी मानसिकता होने का आरोप लगाया है। वहीं राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन को आश्वासन दिया सरकार सपकाल की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार करेगी।

Mahayuti uproar in maharashtra assembly on comparing cm devendra fadnavis to aurangzeb by harshwardhan sapkal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 06:51 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Harshvardhan Sapkal
  • Maharashtra Assembly

सम्बंधित ख़बरें

1

अनुकंपा उम्मीदवारों को आज नियुक्ति पत्र वितरण, पालकमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम

2

मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो…अक्षय कुमार ने किया शॉकिंग खुलासा, CM फडणवीस से की ये अपील

3

‘राहुल गांधी सीरियल लायर हैं’, कांग्रेस नेता के कोलंबिया में दिए बयान पर आगबबूला हुए CM फडणवीस

4

राहुल गांधी की दादी ने आपातकाल लगाया, उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं, कांग्रेस पर फडणवीस का पलटवार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.