Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आष्टी विधानसभा सीट: दो बार कांग्रेस का राज, क्या BJP कर पाएगी आगाज? होगा टक्कर का मुकाबला

आष्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। आष्टी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 231 बीड जिले में स्थित छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह इस जिले की संपूर्ण आष्टी और पाटोदा तहसीलों और शिरुर तहसील के हिस्से को कवर करता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Oct 16, 2024 | 10:38 AM

आष्टी विधानसभा सीट 2024 (सौ. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तो लोकसभा चुनाव के साथ ही शुरू हो गई थी। राज्य को इंतजार है तो बस चुनाव की घोषणा का। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था। ऐसे में आगामी एक दो दिन में कभी भी महाराष्ट्र चुनाव का ऐलान हो सकता है।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगीए इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए आष्टी विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा

‘आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं’, मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी; उठाया आदिवासियों का मुद्दा

Prayagraj Cold Storage Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Tamil Nadu Chunav 2026: एनडीए का सीट बंटवारा फाइनल, 170 से ज्यादा सीटों पर AIADMK, मात्र 27 पर भाजपा

ये भी पढ़े: जालना विधानसभा सीट : इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना का रहा है दबदबा, जनिए इस बार के चुनाव में किसे मिलेगी ताज

आष्टी विधानसभा सीट

आष्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। आष्टी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 231 बीड जिले में स्थित छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह इस जिले की संपूर्ण आष्टी और पाटोदा तहसीलों और शिरुर तहसील के हिस्से को कवर करता है। आष्टी इस जिले के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों, जैसे परली, माजलगांव, जियोराई, बीड और कैज के साथ बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इसी के साथ बता दें कि इस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की सरकार यहां पर मौजूद है।

आष्टी महाराष्ट्र का एक विधानसभा क्षेत्र है। 2019 में इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। आष्टी महाराष्ट्र राज्य के बीड जिले के अंतर्गत आता है। 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजबे बालासाहेब भाऊसाहेब ने भारतीय जनता पार्टी के भीमराव आनंदराव धोंडे को 25825 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। आष्टी विधानसभा क्षेत्र बीड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भारतीय जनता पार्टी की पंकजा गोपीनाथराव मुंडे को 6553 वोटों के अंतर से हराकर बीड लोकसभा (एमपी) सीट से जीत हासिल की। ​​

ये भी पढ़े: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, हेमंत सोरेन की 2500 रुपये पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कही ये बात

विधानसभा के सदस्य

चुनाव नाम पार्टी
2009 सुरेश धास राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014 भीमराव धोंडे भारतीय जनता पार्टी
2019 बालासाहेब अजाबे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 2009 से आष्टी विधानसभा सीट पर लगातार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जीतती आ रही है। वहीं बीजेपी दूसरे पायदान पर रही। लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने अपना राज किया लेकिन अगले चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2019 में अपनी सरकार बनाने में कामीयाब रही। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था?

Maharshtra assembly elections 2024 ashti assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 01:01 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.