शेवगांव विधानसभा सीट
अहमदनगर: महाराष्ट्र में इस साल 20 नवंबर 2024 को एक ही चरण में मतदान होंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में सभी पार्टियां तैयारियां में लगी हुई हैं। वहीं, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिसके बाद महाराष्ट्र में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। ऐसे में सभी की नजरें विधानसभा के चुनावों पर टिकी हुई हैं। ऐसे में शेवगांव विधानसभा सीट पर इस बार क्या समीकरण बन सकता है और जनता किसको अपना नेता चुन सकती है इस पर हम इस लेख में आंकड़ों के जरिए बात करने की कोशिश करेंगे।
शेवगांव महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, यह 1978 में अस्तित्व में आया। यह अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीट आती हैं। जिसमें शेवगांव भी शामिल है जो कि सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। इस क्षेत्र में लगातार दो बार से भाजपा चुनावों में अपना दमखम दिखा रही है। वहीं इस बार एनसीपी ने भी कमर कस ली है। ऐसे में देखना मजेदार होगा कि इस बार कौन बाजी मारेगा। इसके लिए निर्दलीय उम्मीदवार सहित सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
शेवगांव विधानसभा सीट पर 2019 और 2014 में हुए चुनाव में भाजपा की मोनिका राजीव राजले ने जीत हासिल की थी। हालांकि वोट शेयर में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन शेवगांव की जनता ने मोनिका को अपना नेता चुना। वहीं साल 2009 में एनसीपी से घुले चन्द्रशेखर मारुत्रोजी ने जीत हासिल की थी। पिछले 6 चुनावों जिसमें विधानसभा एवं लोकसभा दोनों चुनाव शामिल हैं, के अनुसार बात की जाए तो तीन बार भाजपा ने बाजी मारी है, तो वहीं दो बार एनसीपी आगे रही। इसके अलावा स्वतंत्र रूप से एक बार राजीव अप्पासाहेब राजले ने चुनाव जीता है। नीचे दिए गए आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस पार्टी ने क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है।
यह भी पढ़ें: चेंबूर विधानसभा सीट : क्या SHS के गढ़ पर लगा सकेगा कोई सेंध, इस बार कौन हो सकता है ‘चेंबूर का चैंपियन’
| उम्मीदवार | दल | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| मोनिका राजीव राजले | भाजपा | 49.7 |
| प्रताप बबनराव ढाकणे | राकांपा | 43.4 |
| चव्हाण किशन जगन्नाथ | वीबीए | 4.2 |
| उम्मीदवार | दल | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| मोनिका राजीव राजले | भाजपा | 58.54 |
| घुले चन्द्रशेखर मारुत्रोजी | राकांपा | 35.42 |
| ढाकणे बाबासाहेब उत्तम | एसएचएस | 1.53 |
| उम्मीदवार | दल | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| घुले चन्द्रशेखर मारुत्रोजी | राकांपा | 38.73 |
| ढाकाने प्रताप बबनराव | भाजपा | 29.21 |
| राजीव अप्पासाहेब राजले | स्वतंत्र | 20.51 |
शेवगांव में होने वाले 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनसीपी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं भाजपा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगी की वह इस बार भी चुनाव में जीत हासिल करके हैट्रिक पूरी करे। साथ ही, एनसीपी के विधायक भी क्षेत्रों में अपना काम दिखाकर जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे। पुराने चुनावी आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि जनता एक बार फिर भाजपा को इस क्षेत्र में मौका दे सकती है। हालांकि भाजपा के वोट शेयर में अंतर आने की भी आसार दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नेवासा विधानसभा सीट: बीजेपी या एनसीपी में कौन मारेगा बाजी! जानिए क्या है इस क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण