Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
Maharashtra Weather Today: राज्य में मौसम के दो रंग, वर्धा और नागपुर में तापमान 46°C के पार, वहीं विदर्भ में ओलावृष्टि और आंधी का येलो अलर्ट। जानें कोंकण, पुणे और मुंबई में बारिश का ताजा अनुमान।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 30 मई का दिन राज्य के लिए मौसम की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक साथ दो अलग-अलग मौसमी स्थितियां देखने को मिलेंगी जहाँ एक ओर विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
विदर्भ में ओलावृष्टि और आंधी का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि विदर्भ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है,। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और मवेशियों का ध्यान रखें, क्योंकि अचानक होने वाली ओलावृष्टि और बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है।
क्षेत्रवार मौसम का हाल
IMD अनुसार, शनिवार को राज्य के अलग-अलग संभागों में मौसम की स्थिति इस प्रकार रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
- मध्य महाराष्ट्र: यहाँ छिटपुट स्थानों पर गरज, बिजली की कड़कड़ाहट और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
- कोकण और गोवा: दक्षिण कोकण और गोवा के जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
- मराठवाड़ा: मराठवाड़ा के जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे बढ़ते तापमान से आंशिक राहत मिल सकती है।
- उत्तर मध्य महाराष्ट्र: यहाँ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक का अनुमान है।
भीषण गर्मी का तांडव जारी
बारिश के अनुमान के बावजूद, राज्य के कई शहर अभी भी आग उगल रहे हैं। विशेष रूप से विदर्भ के जिले देश के सबसे गर्म स्थानों में शुमार हैं। वर्धा में तापमान 46.8 अंश सेल्सिअस दर्ज किया गया है, जबकि नागपुर 46.4°C और गोंदिया 46.1°C भी झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं। अन्य प्रमुख शहरों जैसे चंद्रपुर (45.4°C), अमरावती (45.2°C) और अकोला (45°C) में भी तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ है,। उत्तर महाराष्ट्र के मालेगाव और जलगाव में भी पारा 42 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मुंबई का मौसम और मानसून की प्रगति
मुंबई शहर और उपनगरों की बात करें तो यहाँ आंशिक रूप से बादल छाए रहना रहेंगे। मुंबई में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे की प्रगति के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के जल्द ही अरब सागर के कुछ और हिस्सों और लक्षद्वीप क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
तापमान में बदलाव का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 2-3 अंश सेल्सिअस की धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय सीधी धूप से बचें और मौसम की चेतावनियों का पालन करें।
