

Sansad Ratna Award 2026 Updates: महाराष्ट्र के पांच सांसदों को प्रतिष्ठित "संसद रत्न पुरस्कार 2026" के लिए चुना गया है। भाजपा सांसद डॉ हेमंत सवरा, मेधाताई कुलकर्णी और स्मिताताई वाघ के साथ-साथ महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी पांचों सांसदों को हार्दिक बधाई देते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया। पुरस्कार समिति ने चयन में सांसदों की संसद में उपस्थिति, चर्चाओं में सहभागिता, प्रश्नों की गुणवत्ता और निजी विधेयकों का व्यापक मूल्यांकन किया।
इस वर्ष देशभर से 10 लोकसभा, 2 राज्यसभा सांसद और 4 संसदीय समितियों के सदस्यों का चयन हुआ है। यह पुरस्कार वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के सुझाव पर स्थापित किया गया था।