-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Was Insulted In The Budget Bjp Will Suffer In The Assembly Elections
बजट में किया गया महाराष्ट्र का अपमान, विधानसभा चुनाव में BJP को होगा तगड़ा नुकसान?
- Written By: शुभम सोनडवले
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दिया लेकिन अपनी तिजोरियां खोल दी है। सरकार ने कई सारी मुख्य परियोजनाएं इन दो राज्यों के लिए सुरक्षित कर ली है। इसको लेकर विपक्ष ने एक नैरेटिव बनाना शुरु कर दिया है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ भाजपा को उठाना पड़ सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फोटो: फ्री वर्ल्ड मैप/ANI)
मुंबई. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दिया लेकिन अपनी तिजोरियां खोल दी है। सरकार ने कई सारी मुख्य परियोजनाएं इन दो राज्यों के लिए सुरक्षित कर ली है। इसको लेकर विपक्ष ने एक नैरेटिव बनाना शुरु कर दिया है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उठाना पड़ सकता है।
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्रीय बजट भारत के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बिहार और आंध्र प्रदेश के सहयोगियों के लिए पेश किया गया हैं। यह सब सरकार बचाने के लिए किया गया है। एमवीए ने कहा कि महाराष्ट्र को नजरअंदाज कर उसके साथ भेदभाव किया गया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।
आदित्य ठाकरे ने लगाया महाराष्ट्र को लूटने का आरोप
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट भाषण में एक बार भी महाराष्ट्र का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा करदाता होने के बावजूद राज्य से भेदभाव किया गया। ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केंद्र पर ‘भ्रष्ट सरकार’ बनाकर और फिर करों के जरिए महाराष्ट्र को लूटने का भी आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
आजच्या भाजप प्रणित केंद्र सरकारच्या बजेटमध्ये महाराष्ट्राचा साधा उल्लेखही केला गेल्याचं दिसलं नाही! महाराष्ट्राला ही वागणूक का? महाराष्ट्राने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकरांनी लिहिलेल्या संविधानाचा आदर राखत तुमच्या संविधान विरोधी सत्तेला आळा घातला म्हणून? की महाराष्ट्राची जनता अजूनही… — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 23, 2024
भाजपा को महाराष्ट्र से इतनी नफरत क्यों
ठाकरे ने दावा किया, “मैं समझ सकता हूं कि भाजपा अपनी सरकार बचाना चाहती है और बिहार तथा आंध्र प्रदेश को भारी भरकम बजट दे रही है। लेकिन महाराष्ट्र का क्या कसूर है? यही कि हम सबसे बड़े करदाता हैं? हमारे योगदान के बावजूद हमें क्या मिला? क्या एक बार भी बजट में महाराष्ट्र का उल्लेख किया गया? भाजपा महाराष्ट्र से इतनी नफरत और उसका इतना अपमान क्यों करती है? यह पहली बार नहीं है, भाजपा सरकार के पिछले एक दशक में हमने महाराष्ट्र के खिलाफ यह पूर्वाग्रह देखा है।”
यह बैसाखी बजट 2024 है
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाईड क्रैस्टो ने कहा कि बजट में महाराष्ट्र को नजरअंदाज किया गया और राज्य की जनता इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा, “क्या श्रीमती निर्मला सीतारमण ने महज बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बजट पेश किया है? यह बैसाखी बजट 2024 है। भाजपा नीत राजग सरकार जानती है कि अगर बजट बिहार और आंध्र प्रदेश के पक्ष में नहीं होगा तो उनकी सरकार गिर जाएगी। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजग के फायदे के लिए बजट पेश किया न कि भारत के वास्ते।” क्रैस्टो ने आगे लिखा, “महाराष्ट्र की नजरअंदाज की गई जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को माकूल जवाब देगी। जय हिंद जय महाराष्ट्र।”
❓️❓️❓️❓️❓️❓️
Did Mrs.@nsitharaman just present the #Budget for #Bihar and #AndhraPradesh ? This is a hold on to ‘Crutches #Budget2024‘.@BJP4India led #NDA government knows that if the Budget is not favorable for Bihar and Andhra Pradesh, their government will fall.… — Clyde Crasto – क्लाईड क्रास्टो (@Clyde_Crasto) July 23, 2024
बिहार और आंध्र प्रदेश को क्या मिला
गौरतलब है कि केंद्रीय बजट में बिहार को राजमार्ग विकास के लिए 26 हजार करोड़ रुपये और बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ रुपये सहित बड़ी राशि आवंटित की गई है जबकि आंध्र प्रदेश को राज्य की नयी राजधानी बनाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये सहित अन्य बजटीय सहायता दी गई है। बजट में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सर्वव्यापी विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ योजना शुरू करने का भी प्रस्ताव किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra was insulted in the budget bjp will suffer in the assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














