महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें: सूखे से किसानों को भारी नुकसान, MPSC में फेरबदल और टीपू सुल्तान विवाद

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र में सूखे से किसानों को 90 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। MPSC में प्रशासनिक फेरबदल, नागपुर की डॉक्टर श्रुति सवालाखे ने रचा इतिहास। पढ़ें राज्य की 10 बड़ी खबरें।
Maharashtra Top 10 News 17 October
महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरेंडिजाइन फोटो

Maharashtra Top 10 News 17 October: महाराष्ट्र के राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गलियारों से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। राेहित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में सूखे की वजह से किसानों को लगभग 85,000 से 90,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। वहीं MPSC में फेरबदल हुआ। सतीश वाघोले को MPSC के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार और सौरभ कटियार को नया सचिव बनाया गया है। साथ ही नागपुर की डॉक्टर श्रुति नीरज सवालाखे ने 'मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2026' का इंटरनेशनल खिताब अपने नाम किया है। आइए जानते हैं राज्य की आज की 10 सबसे अहम और बड़ी खबरें विस्तार से।

1. महाराष्ट्र में सूखे से किसानों को 90 हजार करोड़ का नुकसान! रोहित पवार ने सरकार से की 1 लाख की मदद देने की मांग

Rohit Pawar on Maharashtra Drought
राेहित पवारसोर्स: एक्स/@RRPSpeaks

रोहित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में सूखे के चलते किसानों को केवल उत्पादन लागत के रूप में लगभग 85,000 करोड़ से 90,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि यह फसल समय पर बाजार में बिक जाती, तो किसानों को इससे लगभग 1,20,000 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती थी। प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों की हालत आज बद से बदतर हो गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. MPSC को मिला नया मुखिया: सतीश वाघोले को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार, सौरभ कटियार बने सचिव

Satish Waghole additional charge MPSC Chairman Saurabh Katiyar Secretary
MPSC के अध्यक्ष सतीश वाघोले व सचिव सौरभ कटियारसोर्स: सोशल मीडिया

देवेंद्र फडणवीस सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश के तहत सतीश वाघोले को MPSC के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है, जबकि सौरभ कटियार को आयोग का नया सचिव बनाया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. भारत को इस्लाम राष्ट्र बनाना चाहते है ये लोग, मालेगांव में लगे टीपू वाली आजादी के नारे पर भड़के नितेश राणे

Nitesh Rane on Tipu Sultan Slogan Controversy and Vijay Wadettiwar
भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणेसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक जिले के मालेगांव में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 'हमें चाहिए आजादी, टीपू वाली आजादी' जैसे विवादित नारे लगाए गए थे। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार इसके समर्थन में आ गए। इसके बाद मंत्री नितेश राणे ने विजय वडेट्टीवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे किसी मदरसे में पढ़े हों, इसीलिए उन्हें टीपू सुल्तान से इतना ज्यादा लगाव और प्यार है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. भिवंडी में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की हो रही थी बिक्री, 33 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 10 लोगों पर FIR दर्ज

Bhiwandi Expired Food Scam
भिवंडी के स्टोर में जांच करते पहुंचे FDA अधिकारीसोर्स: सोशल मीडिया

ठाणे जिले के भिवंडी में एक्सपायर हो चुके, खराब और दूषित खाद्य उत्पादों को नष्ट करने की बजाय उन्हें खुले बाजार में धड़ल्ले से बेचने का खेल चल रहा था। इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की कड़ी कार्रवाई के बाद 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस पूरे सिंडिकेट में 33.71 करोड़ रुपये से अधिक के खाद्य उत्पादों की पहचान की गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. ठाणे के कोपरी पुल पर चलती कार पर गिरा लोहे का ढांचा, MMRDA ने ठेकेदार पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

Thane Kopri Bridge Accident Anand Nagar Saket Elevated Road Iron Structure Falls on Car
ठाणे के आनंद नगर साकेत एलिवेटेड रोड पर लोहे का ढांचा कार पर गिरासोर्स: सोशल मीडिया

ठाणे के कोपरी पुल पर निर्माण कार्य के दौरान लोहे की छड़ें मोटर वाहन पर गिरी। गनीमत रही कि कोई कैजिट नहीं हुई। MMRDA ने ठेकेदार पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2026 विजेता नागपुर की डॉ. श्रुति सवालाखे का महिलाओं को संदेश, कहा- शादी सपनों का अंत नहीं

Dr. Shruti Sawalakhe Wins Mrs United Nations 2026
मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2026 का खिताब जीतने वालीं नागपुर की डॉ. श्रुति नीरज सवालाखेसोर्स: सोशल मीडिया

नई दिल्ली में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता (इंटरनेशनल पेजेंट) में नागपुर की बेटी और डॉक्टर श्रुति नीरज सवालाखे ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर 'मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2026' का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश और नागपुर शहर में जश्न का माहौल है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. नागपुर-वैनगंगा हाईवे 2,554 करोड़ रुपये से बनेगा 6 लेन, 42 KM मार्ग का निर्माण ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य

Nagpur Venganga Expressway
एक्सप्रेस-वे की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स - AI

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 499.800 से 541.800 किमी के मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-53) के अत्यंत महत्वपूर्ण नागपुर-वैनगंगा (भंडारा) मार्ग को आधुनिक 6 लेन एक्सप्रेस-वे में तब्दील करने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है। 2,553.84 करोड़ रुपये की लागत वाली इस मेगा परियोजना के लिए एनएचएआई ने निविदा जारी की है। इसके तहत नागपुर-वैनगंगा मार्ग के 42 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे में विकसित किया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. Nashik Simhastha Kumbh: त्र्यंबकेश्वर में अखाड़ों पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Nashik Simhastha Kumbh Trimbakeshwar Akhara Construction Budget
त्र्यंबकेश्वर मंदिर(फोटो नवभारत)

त्र्यंबकेश्वर में धर्म ध्वजा स्तंभ स्थापित होने के बाद नासिक सिंहस्थ कुंभ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कुंभ की तैयारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अखाड़े में निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। त्र्यंबकेश्वर के 10 अखाड़ों पर खर्च होने वाली राशि कुल मिला दी जाए तो लगभग 70 करोड़ के पास पहुंचती है, इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार 70 से 80 संत जो अखाड़े से अलग हटकर अपना आश्रम चल रहे हैं उन पर प्रतीक आश्रमधारी पर 15 लाख का बजट निर्धारित किया है। इस प्रकार त्र्यंबकेश्वर के अखाड़ों पर कुल 80 करोड़ से अधिक खर्च होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. नासिक के मालेगांव केस में बड़ा फैसला, 4 साल की मासूम से हैवानियत पर विजय खैरनार को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Nashik Malegaon Murder Child Sexual Assault Case
नासिक मालेगांव बच्ची से दुष्कर्म मामले में विजय खैरनार को मौत की सजासोर्स: सोशल मीडिया

नासिक के मालेगांव में चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी विजय खैरनार को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 24 गवाह पेश किए थे। यह घटना 17 नवंबर 2025 की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. Teachers MLC Election: पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबला, निर्दलीय सानप को शिंदे का समर्थन

Four-way contest set for Pune Teachers' Legislative Council election
पुणे मनपासोर्स- सोशल मीडिया

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। कांग्रेस के जयंत आसगावकर, राष्ट्रीय समाज पक्ष के दत्तात्रय सावंत, भाजपा के कौस्तुभ गावडे और निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप के बीच मुकाबला होगा। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से सचिन सानप को समर्थन देने की घोषणा के बाद महायुति के भीतर राजनीतिक खींचतान बढ़ गई है। भाजपा ने इस सीट से कौस्तुभ गावडे को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com