MPSC को मिला नया मुखिया: सतीश वाघोले को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार, सौरभ कटियार बने सचिव

MPSC Chairman Satish Waghole: MPSC को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सतीश वाघोले को MPSC अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वहीं, सौरभ कटियार को नया सचिव बनाया गया है।
Satish Waghole additional charge MPSC Chairman Saurabh Katiyar Secretary
MPSC के अध्यक्ष सतीश वाघोले व सचिव सौरभ कटियारसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • MPSC के सदस्य सतीश बबन वाघोले को आयोग के अध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार छुट्टी पर चले गए, जिससे यह पद खाली हो गया था।

  • IAS अधिकारी और मुंबई उपनगर के कलेक्टर सौरभ कटियार को MPSC के सचिव का प्रभार मिला है।

  • पेपर लीक होने के आरोपों और छात्रों के 11 दिवसीय भारी विरोध-प्रदर्शन के बाद यह फेरबदल किया गया है।

MPSC Chairman And Secretary Appointment: महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लंबे विरोध-प्रदर्शन और पेपर लीक विवाद के बीच राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश के तहत सतीश वाघोले को MPSC के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है, जबकि सौरभ कटियार को आयोग का नया सचिव बनाया गया है।

सतीश बबन वाघोले को MPSC अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सदस्य सतीश बबन वाघोले को एमपीएससी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही, मुंबई उपनगर के जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत सौरभ कटियार को एमपीएससी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

क्यों खाली हुआ था MPSC अध्यक्ष का पद?

गौरतलब है कि एमपीएससी पेपर लीक मामले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस दिलीप भोसले की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद, तत्कालीन MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार छुट्टी पर चले गए, जिससे अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

महाराष्ट्र सरकार ने सेवानिवृत्त जस्टिस दिलीप भोसले की अध्यक्षता वाली जांच समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए दो महीने का समय दिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद जांच समिति के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद समिति अपना काम शुरू कर देगी।

Satish Waghole additional charge MPSC Chairman Saurabh Katiyar Secretary
विकसित महाराष्ट्र 2047: मेट्रो, रेलवे और RRTS के लिए बनी हाई-लेवल टास्क फोर्स, 6 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

विवेक भीमनवार छुट्टी पर गए

छुट्टी पर जाने से पहले विवेक भीमनवार ने कहा था कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में हमेशा नैतिकता और ईमानदारी को प्राथमिकता दी है। जांच समिति की रिपोर्ट आने और उसके बाद सरकार के अंतिम निर्णय तक प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सतीश वाघोले को सौंपा गया है।

सौरभ कटियार को MPSC के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

मुंबई उपनगर के जिला कलेक्टर सौरभ कटियार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में बुधवार को ही आदेश जारी कर दिया था।

आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से, MPSC के वर्तमान सचिव महेंद्र हरपालकर की प्रतिनियुक्ति (deputation) की अवधि 1 अक्टूबर, 2026 से समाप्त कर दी गई है।

Satish Waghole additional charge MPSC Chairman Saurabh Katiyar Secretary
तुकाराम मुंडे ने अपने ही 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड, मालेगांव में 10 करोड़ के सुपारी घोटाले में FDA का एक्शन

पुणे में छात्रों का 11 दिवसीय जोरदार प्रदर्शन

यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल हाल ही में पुणे में हुए उग्र छात्र आंदोलन के बाद सामने आया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों ने हालिया परीक्षाओं में पेपर लीक होने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुणे में लगातार 11 दिनों तक जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग थी कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच हो, चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और आयोग के शीर्ष नेतृत्व को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों के इस दबाव और व्यवस्था में सुधार की मांग के चलते ही सरकार को आयोग के शीर्ष पदों पर नए अधिकारियों को नियुक्त करना पड़ा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com