ठाणे के कोपरी पुल पर चलती कार पर गिरा लोहे का ढांचा, MMRDA ने ठेकेदार पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

Thane Kopri Bridge Accident: ठाणे के कोपरी पुल पर निर्माण कार्य के दौरान लोहे की छड़ें चलती कार पर गिर गईं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। MMRDA ने लापरवाही पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया।
Thane Kopri Bridge Accident Anand Nagar Saket Elevated Road Iron Structure Falls on Car
ठाणे के आनंद नगर साकेत एलिवेटेड रोड पर लोहे का ढांचा कार पर गिरासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के दौरान चलती कार पर गिरा लोहे का भारी ढांचा।

  • लोहे की छड़ें कार की विंडशील्ड के आर-पार हो गईं, लेकिन चालक व यात्री सुरक्षित।

  • MMRDA ने सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने पर ठेकेदार पर ₹2 करोड़ का भारी जुर्माना ठोका।

Kopri Bridge Iron Structure Falls on Car: ठाणे के कोपरी पुल पर निर्माण कार्य के दौरान लोहे की छड़ें मोटर वाहन पर गिरी। गनीमत रही कि कोई कैजिट नहीं हुई। इस हादसे ने सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। MMRDA ने ठेकेदार पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ठाणे के कोपरी पुल पर निर्माण कार्य चल रहा हैं। शनिवार दोपहर को भारी-भरकम लोहे का ढांचा अचानक ऊपर से गिरकर नीचे सड़क से गुजर रही एक चलती हुई कार पर जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि लोहे की भारी छड़ें कार की सामने वाली विंडशील्ड (कांच) को पूरी तरह तोड़ते हुए गाड़ी के आर-पार हो गईं।

आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण स्थल पर हुआ हादसा

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे में आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण स्थल पर यह हादसा हुआ। निर्माणाधीन खंभे के लिए लोहे की छड़ों से बना एक ढांचा कोपरी पुल से गुजर रही एक कार पर गिर गया, जिससे कार की विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Thane Kopri Bridge Accident Anand Nagar Saket Elevated Road Iron Structure Falls on Car
Nashik Simhastha Kumbh: त्र्यंबकेश्वर में अखाड़ों पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, लोकल मजदूरों को मिलेगा रोजगार

MMRDA ने ठेकेदार पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, MMRDA ने ठेकेदार जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। घटना के कारणों का पता लगाने और सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

इस बीच, क्षतिग्रस्त वाहन को घटनास्थल से हटा दिया गया है और क्रेन की मदद से झुके हुए ढांचे को सुरक्षित रूप से हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। MMRDA ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए जरूरी सुधारात्मक उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

Thane Kopri Bridge Accident Anand Nagar Saket Elevated Road Iron Structure Falls on Car
महाराष्ट्र में सूखे से किसानों को 90 हजार करोड़ का नुकसान! रोहित पवार ने सरकार से की 1 लाख की मदद देने की मांग

MMRDA की चेतावनी- नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

MMRDA ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के लिए जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी ठेकेदारों के लिए निर्माण कार्यों से जुड़े निर्धारित सुरक्षा नियमों और मानकों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। इन नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर प्रोजेक्ट साइट पर सभी संबंधित पक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com