Maharashtra Top 10 News: महाराष्ट्र में जंतर-मंतर से बड़े आंदोलन की तैयारी! पढ़ें राज्य की सारी बड़ी खबरें

Maharashtra Today Big News: महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ा सियासी पारा! पुणे में कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, जंतर-मंतर से भी बड़े आंदोलन की तैयारी। पढ़ें आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें।
maharashtra top 10 news congress mp protest claim today big updates
देवेंद्र फडणवीस और हर्षवर्धन सपकाल(सोर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। पुणे में कांग्रेस सांसद के तीखे बयानों ने राज्य के सियासी पारे को चढ़ा दिया है, जिसमें दिल्ली के जंतर-मंतर से भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, मराठा आरक्षण को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में है।

इन बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ-साथ राज्य भर से अपराध, प्रशासन और जन-मुद्दों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं। आइए, महाराष्ट्र की आज दिनभर की 10 बड़ी और प्रमुख खबरों पर डालते हैं एक नज़र।

maharashtra congress big protest claim MP statement
महाराष्ट्र में आंदोलन की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

1. महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

महाराष्ट्र की इस क्रांतिकारी मिट्टी से जल्द ही देश की दूसरी बड़ी राष्ट्रीय क्रांति का बिगुल फूंकने की तैयारी हो चुकी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई हलचल के बाद अब पश्चिम भारत का यह राज्य एक बड़े जन-आंदोलन का गवाह बनने जा रहा है।

पुणे में मचे भीषण सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस की एक दिग्गज महिला सांसद ने सीधे केंद्र सरकार और भाजपा को ललकारते हुए कहा है कि महिलाओं की आवाज को दबाने के लिए चाहे पुलिस को आगे कर दिया जाए या फिर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाएं, वे डरकर पीछे हटने वाली नहीं हैं और हक की इस लड़ाई के लिए हंसते-हंसते जेल जाने को भी पूरी तरह तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

maratha kranti morcha statewide protest september 9 reservation
मराठा मोर्चा का बैनर(सोर्स: एआई फोटो)

2. Sambhajinagar: मराठा आरक्षण को लेकर फिर आक्रामक हुआ मराठा क्रांति मोर्चा, 9 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन

मराठा समाज के आरक्षण के प्रश्न पर मराठा क्रांति मोर्चा ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए 9 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से पूरे महाराष्ट्र में फैलाने और सरकार पर दबाव बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को आयोजित संयुक्त पत्रकार परिषद में मोर्चा के समन्वयकों ने कहा कि सरकार को मराठा समाज की प्रमुख मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा राज्यभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

parth pawar sharad pawar meeting.jpg
शरद पवार के साथ पार्थ पवारसोर्स: सोशल मीडिया

3. शरद पवार से मुलाकात के बाद बदले पार्थ के सुर, सुनेत्रा विरोधियों को अल्टीमेटम, NCP में कुछ बड़ा होने वाला है?

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर मुलाकातों और बैठकों के दौर से माहौल गरमा गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार इन दिनों संगठन के भीतर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। पहले शरद पवार के साथ मुलाकात और फिर वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ लगातार जारी उनकी बैठकों ने राज्य के सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Mumbai Vada Pav Hygiene Changes
मुंबई के वड़ा पाव सेंटर्स पर साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यानसोर्स: सोशल मीडिया

4. वड़ा पाव OUT, इडली IN, कोला की जगह छाछ और बुड्ढी के बाल से गुलाबी रंग गायब, तुकाराम मुंढे इफेक्ट से बदला जायका

मुंबई अपनी तेज रफ्तार जिंदगी, लोकल ट्रेन और मशहूर वड़ा पाव के लिए जानी जाती है। लेकिन हाल के दिनों में शहर के फूड सीन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर शुरू की गई व्यापक मुहिम का असर अब मुंबई की सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Samajwadi Party BMC Saffronisation Allegation BMC School Educational Trip
BMC की इमारत(सोर्स: साेशल मीडिया)

5. बीएमसी कर रही भगवाकरण! मनपा छात्रों की केशव सृष्टि यात्रा पर सपा विधायक को आपत्ति, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की भाईंदर-उत्तन स्थित केशव सृष्टि में प्रस्तावित शैक्षणिक यात्रा को रद्द करने की मांग समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने की है।

सपा के विधायक ने इस संबंध में बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे को पत्र लिखकर महानगरपालिका के शिक्षा क्षेत्र में कथित भगवाकरण का आरोप लगाते हुए उसे रोकने की मांग भी की है। पढ़ें पूरी खबर...

Vile Parle Hit And Run Viral Video
मुंबई के विले पार्ले हिट एंड रन हादसे का दृश्यसोर्स: सोशल मीडिया

6. मुंबई के विले पार्ले में हिट एंड रन: कॉलेज छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV Video

मुंबई के विले पार्ले इलाके से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी दी और वहां से फरार हो गया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Mumbai Auto Drivers Returning UP-Bihar Viral Video
ट्रेन में ऑटो भरते ड्राइवर, प्रताप सरनाईक व राज ठाकरेडिजाइन फोटो, सोर्स: AI

7. मुंबई में जो राज ठाकरे नहीं कर पाए वो सरनाईक ने कर दिखाया, ट्रेनों में ऑटो-रिक्शा लाद UP-बिहार लौट रहे ड्राइवर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गैर-मराठी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की सख्त कार्रवाई का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच मुंबई और आसपास के इलाकों से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़े होने के दौरान कुछ लोग ऑटो-रिक्शा को उठाकर ट्रेन के एसएलआर यानी पार्सल डिब्बे के अंदर लोड कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Shinde's major plan amidst Supreme Court hearing
एकनाथ शिंदे, शायना एनसी सोर्स- सोशल मीडिया

8. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बीच शिंदे का बड़ा प्लान, केरल के 14 जिलों में शिवसेना संगठन मजबूत करने की तैयारी

शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं बल्कि शिंदे पूरे देश में अपनी पार्टी के विस्तार और सशक्तीकरण पर जोर दे रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी, शिंदे का समाज सेवा मॉडल लेकर केरल पहुंची। वहां उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि शिंदे ने केरल के सभी 14 जिलों में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सेवा के जरिए जमीनी आधार बढ़ाने का मन बना लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

rahul gandhi pune visit abvp nsui clash coep hostel violence
NSUI और ABVP के बीच मारपीट(सोर्स: सोशल मीडिया)

9. पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले हंगामा! हॉस्टल में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे

पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले शुक्रवार आधी रात को सरकारी अभियांत्रिकी महाविद्यालय (COEP) के हॉस्टल परिसर में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले। इस हिंसक झड़प को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा और अब इस मामले में 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Candidates demand an inquiry into allegations of fraud surrounding the MMRDA JE exam results
अभिजीत दिपके, परीक्षा विवादसोर्स- सोशल मीडिया

10. MMRDA JE परीक्षा परिणाम विवादों में, कथित गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों पर अभ्यर्थियों ने उठाई जांच की मांग

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित अनियमितता के आरोप लगाए हैं। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Navbharat Live
navbharatlive.com