सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बीच शिंदे का बड़ा प्लान, केरल के 14 जिलों में शिवसेना संगठन मजबूत करने की तैयारी

Eknath Shinde Social Service Model: शिवसेना के राष्ट्रीय विस्तार के तहत शाइना एनसी केरल पहुंचीं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में कहा कि पार्टी राज्य के सभी 14 जिलों में समाज सेवा मॉडल के साथ काम करेगी।
Shinde's major plan amidst Supreme Court hearing: Shiv Sena organization strengthened across 14 districts of Kerala
एकनाथ शिंदे, शायना एनसी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Shinde Shiv Sena Kerala Expansion: शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं बल्कि शिंदे पूरे देश में अपनी पार्टी के विस्तार और सशक्तीकरण पर जोर दे रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों के तहत पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी, शिंदे का समाज सेवा मॉडल लेकर केरल पहुंची। वहां उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि शिंदे ने केरल के सभी 14 जिलों में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सेवा के जरिए जमीनी आधार बढ़ाने का मन बना लिया है।

शाइना एनसी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी का मॉडल 80 प्रतिशत सामाजिक सेवा और 20 प्रतिशत राजनीतिक गतिविधियों का है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।

एनडीए को मजबूत करने का लक्ष्य उन्होंने कहा कि शिवसेना एनडीए के घटक के रूप में केरल में अपना संगठन बढ़ा रही है। एकनाथ शिंदे और डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में दक्षिण भारत में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य जनसेवा और संगठन के जरिए एनडीए को मजबूत करना है।

Shinde's major plan amidst Supreme Court hearing: Shiv Sena organization strengthened across 14 districts of Kerala
सुनेत्रा पवार को रिमाइंडर नोटिस से NCP में घमासान, नाना पटोले बोले- पार्टी में सक्रिय हैं BJP के स्लीपर सेल

3 दशक से सेवा कार्य

केरल प्रदेश प्रमुख एडवोकेट पेरूरकडा हरिकुमार ने बताया कि शिवसेना ने 1990-91 के दौरान राज्य में काम शुरू किया था। वर्ष 1996 में बालासाहेब ठाकरे ने केरल की पहली मुफ्त एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया था।

पार्टी के अनुसार, इसके अलावा रक्तदान शिविर, अन्नदान और गरीब -विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री देने जैसे कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com