Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे की चेतावनी से लेकर उद्धव ठाकरे की नाराजगी तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: मनोज जरांगे की साजिश का पर्दाफाश करने की चेतावनी से लेकर INDIA बैठक में उद्धव ठाकरे की नाराजगी तक, पढ़ें राज्य के मुख्य समाचार।
maharashtra top 10 news 30 september manoj jarange uddhav thackeray
राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और मनोज जरांगे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र में आज राजनीतिक हलचल और प्रशासनिक फैसलों को लेकर कई अहम खबरें सुर्खियों में हैं। मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे ने 15 दिनों में अपने खिलाफ रचे जा रहे षडयंत्र के सबूत उजागर करने की चेतावनी देकर हलचल बढ़ा दी है। वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए निशाना साधा है।

इसके साथ ही, राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए कर्ज वसूली पर तुरंत रोक लगा दी है और 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा फीस माफ कर दी है। इसके अलावा, ऑस्कर रेस में मराठी फिल्म 'गोंधल', सावित्रीबाई फुले योजना के तहत सहायता राशि और ठाणे में राजनीतिक हत्या के मामले से जुड़ी खबरें राज्य में प्रमुखता से छाई हुई हैं।

1. शांत हूं, खत्म नहीं हुआ, मनोज जरांगे का 10-15 दिन में सबूत सामने लाने का दावा; मेरे खिलाफ भीतर ही भीतर षडयंत्र

Chhatrapati Sambhajinagar Manoj Jarange Maratha Reservation
मनोज जरांगेसोर्स: सोशल मीडिया

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने दावा किया है कि उनके खिलाफ भीतर ही भीतर षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन महीने शांत रहने का मतलब आंदोलन खत्म होना नहीं है। जरांगे ने 10-15 दिनों में कथित षडयंत्र से जुड़े सबूत सामने लाने की बात कही।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. सुनेत्रा पवार गुट को बड़ा झटका! सुनील तटकरे की नियुक्ति पर चुनाव आयोग 4 महीने में लेगा फैसला, HC का आदेश

Sunil Tatkare Appointment
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरेसोर्स: सोशल मीडिया

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे की नियुक्ति को लेकर दाखिल शिकायत पर चुनाव आयोग को चार माह के भीतर निर्णय लेना होगा। बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ के न्यायमूर्ति नितिन सूर्यवंशी और न्यायमूर्ति आबासाहेब शिंदे ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को यह निर्देश दिया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. महाराष्ट्र SIR में बदला नियम: नोटिस पाने वालों को अब दफ्तर बुलाने की जरूरत नहीं, BLO घर जाकर लेंगे दस्तावेज

Maharashtra SIR BLO Home Verification Rules
महाराष्ट्र SIR में बदला नियम: BLO घर जाकर लेंगे दस्तावेजसोर्स: AI

महाराष्ट्र में चल रहे SIR को लेकर चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। अब ‘Unmapped’ यानी पुराने मतदाता रिकॉर्ड से नाम का मिलान नहीं होने या ‘Logical Discrepancy’ यानी दी गई जानकारी में विसंगति पाए जाने के कारण नोटिस पाने वाले मतदाताओं को अनिवार्य रूप से निर्वाचन कार्यालय या सुनवाई के लिए बुलाने की जरूरत नहीं होगी। संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज उनके घर पर ही जाकर एकत्र किए जाएंगे।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: किसानों से कर्ज वसूली पर तुरंत रोक, 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा फीस माफ

Maharashtra drought relief Farm loan recovery halted board exam fees waived
महाराष्ट्र में किसानों से कर्ज वसूली पर तुरंत रोक, 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा फीस माफप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

महाराष्ट्र में गहराते सूखा संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सूखा निवारण उपसमिति के अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बैंकों और क्रेडिट सोसायटियों को सख्त आदेश दिए हैं कि वे कर्ज वसूली के लिए किसानों के पास बिल्कुल न जाएं। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य संकट की इस घड़ी में किसानों को मानसिक व आर्थिक राहत देना है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म गोंधल: CM फडणवीस ने टीम को किया सम्मानित, 6 भाषाओं में होगी रिलीज

Devendra Fadnavis Felicitates Gondhal Team
गोंधल की टीम को सम्मानित करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: एक्स/@AmeetSatam

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, 99वें Oscars के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनी गई बहुचर्चित मराठी फिल्म 'गोंधल' की टीम को महाराष्ट्र सरकार द्वारा विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास पर फिल्म के कलाकारों और तकनीशियनों से विशेष मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. महाराष्ट्र सूखा राहत कैबिनेट सब-कमेटी में मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे शामिल, मछुआरों को भी मिलेगा लाभ

Minister Nitesh Rane added-to-Cabinet Sub-Committee for Drought Relief
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे सोर्स: सोशल मीडिया

राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सीएम फडणवीस ने 26 सिंतबर को राज्य की 265 तालुकाओं में सूखा घोषित किया था। इस स्थिति की लगातार समीक्षा करने, प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने और आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुझाने के लिए कैबिनेट सब-कमेटी बनाई गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे को इस सब-कमेटी में सदस्य के तौर पर आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में बिल्डर कनेक्शन आया सामने! एक आरोपी गिरफ्तार, CCTV से मिले सुराग

Pradeep Purnekar Murder Case
शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या वाली जगहसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार रात उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को इस हत्याकांड की जांच तेज कर दी है। एक संदिग्ध को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

ED Raid CSR Fraud Network
ईडीसोर्स: सोशल मीडिया

ED ने महाराष्ट्र में की कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान उन परिसरों को निशाना बनाया गया, जिनका संबंध कथित तौर पर न्यासियों और बिचौलियों से है। प्रारंभिक जांच में एक कथित ‘फर्जी सीएसआर नेटवर्क’ के संचालन की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों को आशंका है कि इस कथित धोखाधड़ी में करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. सावित्रीबाई फुले बाल देखरेख योजना: अब बच्चों के पालन-पोषण के लिए हर माह मिलेंगे 2,250 रुपये! ऐसे करें आवेदन

savitribai phule bal sangopan yojana get 2250 per month how to apply
बच्चें और विभाग का लोगो(सोर्स: फोटोबाजार)

महाराष्ट्र सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य के अनाथ, बेघर और अत्यंत विषम परिस्थितियों में जीवन बिता रहे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले बाल देखरेख योजना संचालित कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के पात्र बालकों और देखभाल करने वालों को प्रति माह ₹2,250 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

uddhav thackeray slams congress policy india alliance meeting 4 october protest
राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे(सोर्स: सोशल मीडिया)

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ साझा रणनीति तय करने के लिए नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की बैठक में भारी सियासी घमासान देखने को मिला। इस बैठक में मुंबई से वर्चुअली जुड़े उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया और मुख्य विपक्षी दल को खरी-खोटी सुनाई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com