Maharashtra Top 10 News: गड़चिरोली में बाढ़ से लेकर ठाकरे गुट- मनसे के मोर्चे तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: गड़चिरोली के भामरागढ़ में भीषण बाढ़ से बिगड़े हालात, 265 तालुकों में सूखा घोषित। ठाकरे गुट-मनसे का मोर्चा और लालबागचा राजा विसर्जन समेत राज्य की मुख्य खबरें पढ़ें।
maharashtra top 10 news 26 september gadchiroli flood thackeray mns protest drought
राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में इस समय कुदरत के कहर से लेकर राजनीतिक घमासान तक कई बड़ी गतिविधियां जारी हैं। एक तरफ छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश के बाद गड़चिरोली के भामरागढ़ में भीषण बाढ़ आ गई है, जहां से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं राज्य के 265 तालुकों में आधिकारिक तौर पर सूखा घोषित कर दिया गया है।

दूसरी ओर, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट और मनसे ने मोर्चे का ऐलान किया है। इसके अलावा, मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन और एसटी बसों में 1 अक्टूबर से NCMC कार्ड अनिवार्य होने जैसी कई मुख्य खबरें राज्य में सुर्खियों में बनी हुई हैं।

1. महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आई बाढ़, 525 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

heavy rainfall in Chhattisgarh triggered flooding in Bhamragad Gadchiroli district
गड़चिरोली जिले के भामरागढ़ में बाढ़ के हालातसोर्स: एक्स/@InfoGadchiroli

पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश का असर अब महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से गड़चिरोली जिले के भामरागढ़ इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करना पड़ा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. CM फडणवीस ने 265 तालुकों में सूखा घोषित किया, तत्काल मिलेगी बड़ी राहत

CM Devendra Fadnavis Declared Drought In 265 Talukas of Maharashtra
फसलों का जायजा लेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra

महाराष्ट्र में जल संकट और कम बारिश के चलते किसानों की बढ़ती चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के कुल 358 में से 265 तालुकों में आधिकारिक तौर पर सूखा घोषित कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि राज्य का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा इस समय गंभीर पेयजल और कृषि संकट की चपेट में है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. महाराष्ट्र ST बसों की टिकट में छूट के लिए 1 अक्टूबर से NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

NCMC Card Mandatory In ST Bus
एसटी बस में NCMC कार्ड अनिवार्यसोर्स: सोशल मीडिया

MSRTC ने अपने यात्रियों के लिए अहम फैसला लिया है। यदि आप एसटी बसों में अमृत वरिष्ठ नागरिक, वरिष्ठ नागरिक या महिला टिकट छूट योजना का लाभ उठाते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आगामी 1 अक्टूबर 2026 से एसटी बसों में रियायती टिकट प्राप्त करने के लिए NCMC रखना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. अभिजीत दिपके ने आदित्य ठाकरे को बोला थैंक्यू, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन को उद्धव गुट का समर्थन

Abhijit Dipke Thanked Aaditya Thackeray
आदित्य ठाकरे व अभिजीत दिपकेसोर्स: सोशल मीडथ्या

CEC ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध के स्वर और मुखर होने लगे हैं। अभिजीत दिपके ने ऐलान किया कि यदि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगी। इस मुहिम को आदित्य ठाकरे का भी खुलकर समर्थन मिल गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी बढ़ गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

fssai non dairy analog paneer ban proposal tukaram mundhe statement
तुकाराम मुंढे(सोर्स: सोशल मीडिया)

FDA द्वारा गैर-डेयरी व एनालॉग पनीर के खिलाफ उठाये गए सख्त कदम का असर अब पूरे देश में दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र मॉडल की तर्ज पर FSSAI ने भी गैर-दूध घटकों से बने कृत्रिम पनीर को पनीर नाम से बेचने, प्रचारित करने और लेबल करने पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने का मसौदा प्रस्ताव जारी किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. ज्ञानेश कुमार को भारतरत्न दें और नोबेल के लिए करें नॉमिनेट! संजय राउत का तंज, बोले- अमित शाह भी दें इस्तीफे

sanjay raut demands bharat ratna for gyanesh kumar asks amit shah resignation
संजय राउत(सोर्स: एआई फोओ)

पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न चुनावों के संदर्भ में देश की राजनीति में जबर्दस्त घमासान शुरू हो गया है। BJP द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज की सराहना करते हुए उन्हें नागरिक सम्मान देने की मांग उठाए जाने के बाद, ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. राज ठाकरे का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 4 अक्टूबर को मुंबई में मनसे-शिवसेना का मोर्चा

Political stir against the Election Commission intensifies in Maharashtra
राज ठाकरे, ज्ञानेश कुमारसोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में चुनावी व्यवस्था और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट ने 4 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा निकालने का ऐलान किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन AC कोचों के शीशे टूटे; RPF-GRP ने शुरू की जांच! वीडियो वायरल

Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting Borkhedi Case
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव(सोर्सः सोशल मीडिया)

नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12290) पर शुक्रवार रात बोरखेड़ी-सिंदी के बीच पथराव की घटना सामने आई। 25 सितंबर को करीब रात 8:27 बजे ट्रेन बोरखेड़ी स्टेशन पार कर रही थी, तभी बाहर से किसी वस्तु या पत्थर के खिड़कियों से टकराने की सूचना मिली।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. लालबागचा राजा का मुंबई में अरब सागर में विसर्जन, 26 घंटे और 8 किमी लंबे जुलूस के बाद विदाई

Lalbaugcha Raja's immersion procession reaches Girgaon Chowpatty
लालबागचा राजा विसर्जन यात्रा गिरगांव चौपाटीफोटो सोर्स- X

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा गिरगांव चौपाटी पर किया गया। ढोल-ताशों की गूंज और भावुक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने प्रिय बप्पा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। हालांकि, समुद्र में ज्वार-भाटा की स्थिति के चलते इस बार भी लालबागचा राजा के विसर्जन में देरी हुई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. शिवसेना के पूर्व तालुकाध्यक्ष शिवाजीराव शिंदे ने की आत्महत्या, बीड में आवास पर फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस

Shivajirao Shinde, a prominent leader of the Shinde faction in Beed, took a drastic step
बीड शिवसेना नेता शिवाजीराव शिंदे सोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के बीड जिले के दादाहरी वडगांव निवासी और शिवसेना के पूर्व तालुकाध्यक्ष शिवाजीराव शिंदे की उनके आवास पर मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद बीड समेत महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com