Maharashtra Top 10 News: प्रो. सूर्यनारायण डूला के सस्पेंशन से लेकर बिगड़े मौसम तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: IIT बॉम्बे मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, राज्य के 20 जिलों में सूखे का संकट और 28 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
maharashtra top 10 news 20 september mumbai bmw accident devendra fadnavis amrut 2
देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में शिक्षा, राजनीति, जनस्वास्थ्य और मौसम से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं ने राज्य का ध्यान अपनी ओर खींचा है। IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद बढ़ते आक्रोश के चलते प्रशासन ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को निलंबित कर दिया है।

दूसरी ओर, बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा होने की राहत भरी खबर है। राजनीतिक हलकों में राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी और उनके मुख्यमंत्री पद की इच्छा को लेकर बयानबाजी का दौर गर्म है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में मंडराता सूखा, नासिक में बढ़ता स्वाइन फ्लू का प्रकोप और त्योहारों के बीच फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी ने प्रशासनिक चिंता बढ़ा दी है।

1. IIT Bombay छात्र मौत मामला: संस्थान ने मांगी माफी, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

IIT Bombay Professor Suryanarayana Dula suspended
IIT बॉम्बे का मृतक छात्र साहिल वाकोडे, निलंबित प्रोफेसर सूर्यनारायण डूलासोर्स: सोशल मीडिया

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे में द्वितीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। संस्थान ने साहिल की मौत से जुड़े घटनाक्रम पर पहले दिए गए अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इसके साथ ही, विवादों में घिरे डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत मास्ट लगाने और बिजली से जुड़े काम चल रहेसोर्स: एक्स/@nhsrcl

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भारतीय रेलवे और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) इस रूट पर यात्रियों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग कैटेगरी की बुलेट ट्रेनें चलाने जा रहा है 'रैपिड बुलेट ट्रेन' और 'लोकल बुलेट ट्रेन'।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. सूखे की चपेट में महाराष्ट्र! 20 जिलों में गहराया संकट, मराठवाड़ा में पलायन की नौबत, मंत्री पहुंचे खेत

El Nino Impact On Maharashtra
खेत में मौजूद किसानफोटो नवभारत

देश के विकास और औद्योगिक प्रगति का इंजन कहे जाने वाले महाराष्ट्र पर इस साल भी सूखे का संकट मंडरा रहा है। राज्य के 36 में से 20 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश होने से कई इलाकों में किसानों की खड़ी फसलें सूखे की चपेट में हैं। कई जिलों में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. राज ठाकरे पर विवादित टिप्पणी करने वाले रील स्टार महेश मोटे के चेहरे पर पोती कालिख, फोटो के सामने मंगवाई माफी

Reel Star Mahesh Mote Apologizes For Controversial Remarks On Raj Thackeray
राज ठाकरे से माफी मांगते रील स्टार महेश मोटेसोर्स: सोशल मीडिया

MNS के प्रमुख राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मराठी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और रील स्टार महेश मोटे ने अब मांगी मांगी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे को पकड़कर उनके चेहरे पर काली स्याही पोता दी और उन्हें पार्टी कार्यालय ले जाकर माफी मांगने पर मजबूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. राज ठाकरे को CM बनाने की अमित ठाकरे की मन्नत पर मंत्री भरत गोगावले का तंज, बोले- पहले विधायक तो जिताकर लाओ

Bharat Gogawale On Amit Thackeray Wish Raj Thackeray
मंत्री भरत गोगावले, अमित ठाकरे व राज ठाकरेडिजाइन फोटो

महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमित ठाकरे द्वारा अपने पिता राज ठाकरे को राज्य का अगला मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जताने के बाद, शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता और मंत्री भरत गोगावले ने इस पर जोरदार पलटवार किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. Sambhajinagar: त्योहार से पहले 4.7 टन संदिग्ध मिठाई जब्त, अहमदाबाद से दो ट्रैवल्स बसों में पहुंचा था माल

chhatrapati sambhajinagar suspicious sweets khoya seized
ट्रैवल्स बस से मिठाई जब्त (सोर्सः सोशल मीडिया)

त्योहारों से पहले शहर में बाहर से पहुंच रही मिठाई और खवा की संदिग्ध खेप पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सह आयुक्त श्रीकांत करकले ने सोमवार को दी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बदलाव की तैयारी: टास्क फोर्स छात्रों से संवाद कर बनाएगी SOP

maharashtra govt exam reforms task force
संवाद कार्यक्रम के दौरान वी. राधा(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार द्वारा गठित भर्ती परीक्षा उच्चस्तरीय टास्क फोर्स की अध्यक्षा एवं सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव वी. राधा ने जानकारी दी कि समिति परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार के लिए सरकार को अध्ययनपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. नासिक में त्योहारों के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, तीन सप्ताह में 114 मरीज, अगस्त-सितंबर में 11 मौतें

nashik swine flu 114 new cases 11 deaths
स्वाइन फ्लू के मरीज(सोर्सः सोशल मीडिया)

त्योहारों के मौसम में नासिककरों के सामने स्वाइन फ्लू का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। डेंग्यू के बढ़ते मामलों के बीच अब एच1एन1 वायरस ने भी शहर में तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले महज 3 सप्ताह में स्वाइन फ्लू के 114 नए मरीज सामने आए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. MPSC Recruitment: MPSC के 65,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, CM फडणवीस ने दिए कड़े आदेश

mpsc 65000 posts recruitment process fast tracked
MPSC भर्ती की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के बढ़ते आक्रोश और पुणे में 26 सितंबर से बड़े आंदोलन की दी गई चेतावनी के बाद राज्य सरकार तुरंत हरकत में आ गई है। पुणे में प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों द्वारा फिर से आंदोलन का ऐलान किए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासनिक तंत्र को मुस्तैद करते हुए राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 65,000 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज करने के सख्त आदेश जारी किए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. मानसून की विदाई के बीच महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, 28 सितंबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Maharashtra Weather Update Heavy Rain Alert
महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारीप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

मानसून ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है। अगले 3 से 4 दिनों में राजस्थान, पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई तेज होने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है। इसका सीधा असर विदर्भ और मराठवाड़ा पर पड़ने की संभावना है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com