Maharashtra Top 10 News: फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात से आदित्य ठाकरे के सवाल तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: CM फडणवीस और राज ठाकरे की अहम मुलाकात से लेकर मुंबई-दिल्ली ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव और आदित्य ठाकरे द्वारा सरकार पर उठाए गए तीखे सवालों तक, पढ़ें राज्य की सभी अपडेट्स।
maharashtra top 10 news 10 october devendra fadnavis raj thackeray meeting
आदित्य ठाकरे, राज ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस और उदय सामंत(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में आज कई हलचलें देखने को मिलीं। एक तरफ MPSC परीक्षा विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, तो दूसरी तरफ शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने राज्य में सूखे के संकट के बीच सरकारी अधिकारियों के लंदन दौरे पर मंत्री उदय सामंत को आड़े हाथों लिया।

इसके अलावा, मुंबई-दिल्ली ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव, दिव्यांग स्कूल भर्ती घोटाला और ST महामंडल की जमीन के कमर्शियल विकास जैसे राज्य के प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत अपडेट्स पढ़ें।

1. CM फडणवीस से मिले राज ठाकरे, ज्ञानेश कुमार विवाद और MPSC छात्रों के आंदोलन के बीच मुलाकात से सियासत तेज

Raj Thackeray Meet Devendra Fadnavi
राज ठाकरे व सीएम देवेंद्र फडणवीसफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया

MPSC परीक्षा में धांधली को लेकर पुणे में चल रहे आंदोलन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। इस बीच MNS प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सकारात्मक संकेत दिए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. राज ठाकरे की CM फडणवीस से मुलाकात पर रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- MPSC अध्यक्ष को देना पड़ेगा इस्तीफा

Rohit Pawar On Raj Thackeray CM Devendra Fadnavis Meeting
रोहित पवार, राज ठाकरेसोर्स: सोशल मीडिया

MPSC के परीक्षार्थियों का आंदोलन पुणे में लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को MNS प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हुई चर्चा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दावे के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

Mumabi-Delhi Trains Rescheduling Update
मंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें री-शेड्यूलप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदर्शन के एक दिन पहले पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाली दो प्रमुख राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है, जबकि कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. महाराष्ट्र के नासिक-धुले और जलगांव में दिव्यांग स्कूल भर्ती घोटाला, रिश्तेदार को दी नौकरी, जांच की मांग

Maharashtra Divyang School Fake Teacher Recruitment
दिव्यांग स्कूल भर्ती घोटालाप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

नासिक, धुले और जलगांव जिलों में दिव्यांगों के स्कूलों और कार्यशालाओं में फर्जी भर्तियों का एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। दिव्यांगों के लिए संचालित विशेष विद्यालयों और कार्यशालाओं में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर और पद के दुरुपयोग से अवैध भर्तियां करने का मामला सामने आया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. महाराष्ट्र में ST महामंडल की 3,500 एकड़ जमीन का होगा कमर्शियल विकास, 98 साल तक लीज पर देने की मंजूरी

Pratap Sarnaik MSRTC land Commercial Development
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने MSRTC की अतिरिक्त जमीन का कमर्शियल इस्तेमाल करके उसकी कमाई बढ़ाने का एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत इस अतिरिक्त जमीन के विकास को मंजूरी दी है, जिसमें कुल 98 साल तक के लीज एग्रीमेंट की अनुमति दी गई है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, वाशिम में की समीक्षा बैठक, 11 अक्टूबर तक करेगी निरीक्षण

Maharashtra Drought Central Team Inspection washim
वाशिम कलेक्टर कार्यालय में बैठक में मौजूद केंद्रीय टीम व जिला प्रशासन के अधिकारीसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में इस साल खरीफ सीजन के दौरान कम बारिश और अल नीनो के प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई गंभीर सूखे की स्थिति का जमीनी आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम महाराष्ट्र पहुंच चुकी है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. महाराष्ट्र में गंभीर सूखा और लंदन में मौज कर रहे सरकारी अधिकारी? आदित्य ठाकरे का गंभीर सवाल, उदय सामंत को घेरा

aaditya thackeray questions uday samant over officials london visit
आदित्य ठाकरे और उदय सामंत(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र एक तरफ जहां गंभीर सूखे की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उद्योग विभाग के अधिकारियों के लंदन दौरे को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मंत्री डॉ. उदय सामंत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब राज्य का एक बड़ा हिस्सा सूखे से जूझ रहा है, ऐसे समय में करदाताओं के करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने की क्या आवश्यकता थी?

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. MD ड्रग्स सिंडिकेट पर ED की स्ट्राइक, सलीम डोला गैंग से जुड़े दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

ed strikes md drug syndicate mumbai two arrested salim dola gang
ED रेड की प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

ED ने डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी सलीम इस्माइल डोला और उसके साथियों द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय संगठित मादक पदार्थों की तस्करी गिरोह के खिलाफ नई कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ED के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रवीण उर्फ ​​नागेश रामचंद्र शिंदे और बृजेश कांजीभाई मोराडिया को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. प्राइवेट ट्रैवल्स से अवैध वसूली मामले में API रवींद्र शेडगे सस्पेंड, नागपुर CP विश्वास नांगरे पाटिल का एक्शन

nagpur cp vishwas nangre patil suspends api ravindra shedge over illegal extortion case
CP विश्वास नांगरे पाटिल(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागपुर के CP विश्वास नांगरे पाटिल ने कॉटनमार्केट ट्रैफिक डिवीजन में तैनात API रवींद्र शेडगे को रिश्वतखोरी और अवैध वसूली के मामले में सस्पेंड कर दिया है। पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद से नागपुर ट्रैफिक पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. पुणे डीपीसीसी के 1,472 करोड़ के फंड पर घमासान, महायुति के नए फॉर्मूले से जिला परिषद में नाराजगी

Tug-of-war continues over ₹1,472 crore fund allocation for Pune DPCC
सुनेत्रा पवार, पुणे जिला परिषदसोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो

पुणे में चालू वित्त वर्ष के छह महीने बीत जाने के बावजूद पुणे जिला नियोजन समिति (डीपीसीसी) के निधि आवंटन का विवाद नहीं सुलझ पाया है। महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच निधि वितरण के नए फॉर्मूले को लेकर खींचतान जारी है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com