CM फडणवीस से मिले राज ठाकरे, ज्ञानेश कुमार विवाद और MPSC छात्रों के आंदोलन के बीच मुलाकात से सियासत तेज

Raj Thackeray Devendra Fadnavis Meeting: MPSC परीक्षा में धांधली और छात्रों के विरोध प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विवाद के बीच राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
Raj Thackeray Meet Devendra Fadnavi
राज ठाकरे व सीएम देवेंद्र फडणवीसफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Raj Thackeray Meet Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षा में कथित धांधली को लेकर पुणे में चल रहे आंदोलन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सकारात्मक संकेत देते हुए राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही MPSC छात्रों के रोजगार और उनकी चिंताओं को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है।

'एक्स' पर साझा की मुलाकात की जानकारी

राज ठाकरे ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "जय महाराष्ट्र! जब मैं 5 अक्टूबर को पुणे में MPSC का विरोध कर रहे छात्रों से मिला था, तो मैंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि मैं उनकी जायज मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बात करूंगा। अपने घर, गांव, तालुका और परिवार को छोड़कर सिर्फ एक सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे युवाओं को सड़क पर संघर्ष करते देखना बेहद दुखद है।"

MPSC छात्रों की नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी

राज ठाकरे ने आगे बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ इस गंभीर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रुख पूरी तरह से सकारात्मक था। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में MPSC छात्रों की नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। मैं छात्रों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करता हूं।

Raj Thackeray Meet Devendra Fadnavi
PACL Scam: 48 हजार करोड़ के पर्ल्स ग्रुप घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, 567 करोड़ की संपत्तियां जब्त

पुणे में एमपीएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी

बता दें कि महाराष्ट्र में एमपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और आयोग से जुड़े अन्य मुद्दों पर छात्र आक्रोशित हैं। पुणे में पिछले 7 दिनों से आंदोलन चल रहा है। छात्र MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

राज और फडणवीस की मुलाकात से सियासी हलचल तेज

वहीं दूसरी ओर विपक्ष भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रहा है। इसे लेकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मुंबई में 4 अक्टूबर को प्रदर्शन भी किया था। इस विरोध के बीच राज ठाकरे की सीएम फडणवीस से मुलाकात ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

Raj Thackeray Meet Devendra Fadnavi
महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, वाशिम में की समीक्षा बैठक, 11 अक्टूबर तक करेगी निरीक्षण

हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को औपचारिक रूप से राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से सिफारिश की कि वे एक उच्च-स्तरीय जांच समिति बनाएं।

यह समिति संविधान के अनुच्छेद 317 के तहत महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के मौजूदा और पूर्व सदस्यों और अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए जांच करेगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव दिया कि हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति इन आरोपों की जांच करे और आगे की कार्रवाई तय करने के लिए तीन महीने के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपे। सीएम फडणवीस ने बताया कि एमपीएससी के उन अधिकारियों को हटाने के लिए एक सख्त प्रक्रिया का पालन करना होता है जो संवैधानिक पदों पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com