-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra St Bus Meeting Chaos Strike Warning June 29
29 जून से थम सकते हैं एसटी बसों के पहिये, कर्मचारियों ने दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra ST Bus Meeting Chaos: एसटी महामंडल की समस्याओं पर बुलाई गई बैठक हंगामेदार रही। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विधायक सदाभाऊ खोत और गोपीचंद पडलकर एमडी से भिड़ गए।

ST कॉर्पोरेशन मीटिंग में हंगामा संभालते हुए प्रताप सरनाईक (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra ST Bus Meeting Chaos News: घाटे में चल रहे एसटी महामंडल और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ।
एसटी महामंडल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधायक सदाभाऊ खोत और गोपीचंद पडलकर इतने आक्रामक हो गए कि सीधे एमडी डॉ। माधव कुसेकर की ओर झपट पड़े।परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। परिवहन मंत्री सरनाईक ने एसटी महामंडल की समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई थी। यह बैठक तब हंगामेदार हो गई जब खोत और पडलकर ने एमडी कुसेकर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
चर्चा के दौरान खोत व पडलकर गुस्से में आकर कुसेकर की और दौड़ पड़े और उन्हें बैठक से बाहर निकालने की मांग करने लगे। मंत्री सरनाईक की मध्यस्थता के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया। प्रताप सरनाईक ने कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने के लिए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
नागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
‘अगर दोबारा दिखे तो जान से मार दूंगा…’; पाला बदलने के बाद पत्रकारों पर बुरी तरह भड़के सांसद संजय दीना पाटिल
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर बात की। खोत ने आरोप लगाया कि हमारे विरोध के बाद भी एमडी को बैठक में बुलाया गया। कुछ अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है। इस पर चर्चा होनी चाहिए थी। लगा था कि हमें सरनाईक जैसा मजबूत परिवहन मंत्री मिला है लेकिन वे सीवर गैंग और भ्रष्टाचार के गवाह बनने लगे हैं जो हमारे लिए दुख की बात है। परिवहन मंत्री सरनाईक ने एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों के हित के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है।
हड़ताल वापस लें
एसटी महामंडल के मुख्यालय में हुई इस बैठक में वेतन, भत्ता, बकाया राशि, सेवा की शर्तें, रिक्त पद भरने, बस स्टैंड का विकास, वेलफेयर स्कीम और महामंडल की आर्थिक स्थिति सुधारने जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तृत चचर्चा की गई। कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक फैसला लेने का भरोसा दिलाते हुए मंत्री सरनाईक ने प्रशासन को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। मंत्री सरनाईक ने कामगार यूनियन से हडताल घर न जाने की अपील की है।
2035 तक बसें इलेक्ट्रिक
मंत्री सरनाईक ने बताया कि अब तक एसटी के बेड़े में 3,500 नई बसे जोड़ी जा चुकी है। सीएम फडणवीस के मार्गदर्शन में साल 2035 तक शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें सामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे राज्य में आवश्यक चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश दिए गए है। एसटी की मुख्य सुरक्षा व विजिलेंस अधिकारी प्रियंका नारनवारे के नेतृत्व में पूरे राज्य में गैर-कानूनी यात्रियों के परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इससे एसटी की आय पर अच्छा असर पड़ा है और इस मुहिम को और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- नीरव मोदी धोखाधड़ी केस में बड़ा मोड़, विशेष सीबीआई अदालत ने मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट भेजा
29 जून से थम सकते हैं ST बस के पहिये
एसटी के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महाराष्ट्र एसटी कामगार संयुक्त कृति समिति ने 29 जून से राज्यभर में बेमियादी धरना और चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी है। मुंबई में गुरुवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ राज्य की प्रमुख एसटी कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों के आर्थिक और सेवा संबंधी लंबित मुद्दों पर चर्चा के बाद संयुक्त कृति समिति ने आंदोलन का निर्णय लिया।
Maharashtra st bus meeting chaos strike warning june 29
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Jun 25, 2026 | 02:51 PMPOK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
Jun 25, 2026 | 02:45 PMइंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 144 बल्क लीटर लिकर और हजारों फर्जी लेबल जब्त
Jun 25, 2026 | 02:44 PMभंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
Jun 25, 2026 | 02:39 PMमहाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
Jun 25, 2026 | 02:39 PMHair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की
Jun 25, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM











