Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या बीड में 236 लोगों के बंदूक लाइसेंस होंगे रद्द, पुलिस ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव

पुलिस ने बीड जिला प्रशासन को कथित आपराधिक पृष्ठभूमि के 236 लोगों के बंदूक लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजा है। बंदूक लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया बीड के पूर्ववर्ती पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई थी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 07, 2025 | 10:11 PM

बंदूक लाइसेंस रद्द करने का भेजा प्रस्ताव (सौजन्यः सोशल मीडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीड के सरपंच का हत्या का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। इस मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों ओर से मंत्रियों के इस्तीफे समेत कई मांगे उठ रही हैं। ज्ञात हो कि इसी मामले में समाजसेविका अंजली दमानिया ने बीड में अनगिनत दिए गए पिस्तौल के लाइसेंस का बड़ा मुद्दा उठाया था। यह आंकड़े वास्तविकता में काफी डरावने ही थे।

जिस पर संज्ञान लेते हुए अब पुलिस ने बीड जिला प्रशासन को कथित आपराधिक पृष्ठभूमि के 236 लोगों के बंदूक लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जिला कलेक्टर के पास बंदूक लाइसेंस रद्द करने का अधिकार है और इसलिए बीड पुलिस ने उन्हें प्रस्ताव भेजा है।”

125 आवेदन जांच और मंजूरी के लिए लंबित

अधिकारी ने कहा कि बंदूक लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया बीड के पूर्ववर्ती पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, “बंदूक लाइसेंस के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारी ने पाया कि ऐसे अनुरोधों में वृद्धि हुई है।” अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2024 तक एसपी कार्यालय में बंदूक लाइसेंस के लिए करीब 125 आवेदन जांच और मंजूरी के लिए लंबित हैं।

236 आवेदकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

उन्होंने कहा, “ऐसे दो आवेदनों की जांच के दौरान पुलिस के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों ने पाया कि आवेदकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके बाद यह जांच की गई कि जिले में पहले कितने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था।” अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कम से कम 236 लोगों की जानकारी मिली जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके पास बंदूक का लाइसेंस है।

46 लाइसेंस रद्द, 24 निलंबित और 5 हथियार जमा

अधिकारी ने बताया कि अब इन लोगों के लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस को अब तक बंदूक के 46 लाइसेंस रद्द करने, 24 लाइसेंस निलंबित करने और पांच अन्य द्वारा हथियार जमा कराने की जानकारी मिली है। राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा मासाजोग गांव के प्रधान संतोष देशमुख के अपहरण और नृशंस हत्या के बाद सामने आया।

कैलाश फड का गोलीबाजी का वीडियो वायरल

बीड से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धास ने हाल ही में राज्य विधानसभा सत्र में जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए संतोष देशमुख हत्या मामले का जिक्र किया। सोशल मीडिया मंचों पर बीड के परली निवासी कैलाश फड का बंदूक लहराने और हवा में गोलीबाजी करने का एक पुराना वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

दमानिया ने उठाया था बंदूक लाइसेंस का मुद्दा

पुलिस ने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मंत्री धनंजय मुंडे के कथित समर्थक फड का बंदूक लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने भी बीड जिले में लोगों को जारी किए गए बंदूक लाइसेंस का मुद्दा उठाया है। दमानिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने विभिन्न पोस्ट में सवाल किया है कि एक ही जिले में 1,222 बंदूक लाइसेंस क्यों जारी किए गए।

सभी बंदूक लाइसेंस की समीक्षा शुरू

अधिकारी ने बताया कि बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने जिले में जारी सभी बंदूक लाइसेंस की समीक्षा शुरू कर दी है और जांच के बाद बंदूक लाइसेंस रद्द करने के लिए कुछ और प्रस्ताव भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल कैलाश फड सहित तीन लोगों के लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद क्या निष्पन्न होता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra proposal to cancel gun licenses of 236 people with criminal background in beed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2025 | 10:11 PM

Topics:  

  • Beed Murder
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

2

PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

3

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘शक्ति’, महाराष्ट्र तट पर अलर्ट; IMD ने बताई रफ्तार, की ये भविष्यवाणी

4

PM मोदी ‘इंडिया वन’ विमान से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर करेंगे लैंडिंग, दिखेगा वीवीआईपी जेट का शाही जलवा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.