- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Pilgrimage Development Projects Approved Fadnavis
भीमाशंकर से परली वैजनाथ तक महाविकास, महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकृत किए करोड़ों के प्रोजेक्ट
Maharashtra Pilgrimage Development Projects के लिए 993.72 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी मिली है। भीमाशंकर और परली वैजनाथ समेत कई तीर्थ क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Pilgrimage Development Projects News: महाराष्ट्र सरकार राज्य के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के जतन और संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित तीर्थ क्षेत्र विकास योजना की शिखर समिति की बैठक में छह प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए कुल 993.72 करोड़ रुपए के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस उच्च स्तरीय बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, वन मंत्री गणेश नाईक, ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे सहित कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और आला अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली राज्यातील 6 तीर्थक्षेत्र विकास आराखड्यांसंदर्भात शिखर समितीची बैठक : ✅ श्री क्षेत्र भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर आणि आदर्श गाव प्रकल्प विकास आराखडा
✅ श्री क्षेत्र परळी वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर आणि परिसर विकास आराखडा
✅ श्री… pic.twitter.com/mTzz3aijIH — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 18, 2026
श्री क्षेत्र भीमाशंकर के लिए 172 करोड़ रुपये की व्यवस्था
श्री क्षेत्र भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के सर्वांगीण और शाश्वत विकास के लिए 172.22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस परियोजना का काम मई 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए। इसके तहत अत्याधुनिक बस स्टेशन, पार्किंग सुविधा और यातायात को सुचारू बनाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़कें 7 मीटर चौड़ी की जाएंगी।
संत तुकाराम महाराज के जन्म स्थान पर खर्च होंगे 41 करोड़
संत तुकाराम महाराज के देहू स्थित जन्म स्थान, वैकुंत गमन मंदिर परिसर और भंडारा पहाड़ी क्षेत्र के संवर्धन के लिए 41।71 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई है। इस राशि से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का जतन किया जाएगा। इसके तहत सड़कों का सुशोभीकरण, स्वच्छता, पीने का पानी, पार्किंग, श्रद्धालुओं के लिए निवास व्यवस्था और सूचना केंद्र का निर्माण होगा।
घृष्णेश्वर और परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग का महाविकास
छत्रपति संभाजीनगर के वेरुल स्थित प्रसिद्ध घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए 210.45 करोड़ रुपए का संशोधित बजट तैयार किया गया है। इसमें अत्याधुनिक भक्त निवास, दर्शन बारी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 1।6 किमी का बाईपास रोड तेजी से बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
वहीं श्री क्षेत्र परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए 301.54 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इसका काम तीन चरणों में होगा, जिसमें डिजिटल कतार व्यवस्था, अन्न छत्र, हरिहर व मार्कंडेय तीर्थों का वैज्ञानिक पुनरुज्जीवन और मेरू पर्वत पर भव्य शिव प्रतिमा, शिवपुराण संग्रहालय व लेजर लाइट शो जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बैठक के दौरान पुणे, बीड और सातारा के जिलाधिकारियों ने इन विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
Maharashtra pilgrimage development projects approved fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











