Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव की हर बात याद है… मंत्री आशीष शेलार बोले, चुन-चुन कर बदला लेंगे

मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि उद्धव की हर बात हमें याद है। उद्धव की चुनौती हमारे दिल में चुभी है। हम भविष्य में चुन-चुन कर बदला लेंगे।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 21, 2025 | 08:59 PM

मंत्री आशीष शेलार की उद्धव ठाकरे को चुनौती (photo credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अक्टूबर महीने में संभावित मुंबई महानगर पालिका के चुनावों से पहले बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच तल्खी और बढ़ेगी, ऐसे संकेत बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने दिए हैं।

देवेंद्र फडणवीस को उद्धव की चुनौती

शेलार ने कहा है कि उद्धव की हर बात हमें याद है। उन्होंने खासकर उद्धव द्वारा महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेताओं में शामिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उद्धव द्वारा उस चुनौती का जिक्र किया, जिसमें उद्धव ने कहा था कि अब या तो आप नहीं रहोगे या फिर मैं नहीं रहूंगा। शेलार ने कहा कि उद्धव की वो चुनौती हमारे दिल में चुभी है। हम निकट भविष्य में होनेवाले मनपा चुनावों में चुन-चुन कर बदला लेंगे।

उद्धव एक निरंकुश नेता

मंत्री शेलार ने कहा कि या तो आप रहोगे या फिर मैं रहूंगा, वाला बयान पूरी बीजेपी के मन में तीर की तरह चुभा है। उन्होंने उद्धव की आलोचना करते हुए कहा कि वे एक निरंकुश नेता हैं। उन्हें यह एहसास ही नहीं होता है कि वह क्या कह रहे हैं। दूसरे लोग उस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे? या तो तुम नहीं, या मैं नहीं वाली चुनौती का जवाब जनता ने विधानसभा चुनाव में दे दिया है। बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस आज कहां खड़े हैं और उद्धव ठाकरे कहां हैं?

मुंबई मनपा चुनाव महायुति जीतेगी

मंत्री शेलार ने कहा कि उद्धव भविष्य में कहां रहेंगे, ये मुंबईकर आगामी मनपा चुनाव में दिखा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप जो बकवास किए हैं, उसका जवाब आपको मिलेगा। शेलार ने विश्वास जताया कि हम महायुति में मुंबई मनपा का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में पूरा इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में 18 सीटें नहीं जीतेगा, ऐसा दावा करनेवाले शेलार ने अब नई भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि मनपा चुनाव में महाविकास आघाड़ी को 50 से भी कम सीटें मिलेंगी।

Maharashtra nikay chunav ashish shelar said we will take revenge from uddhav thackeray in elections mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai
  • Udhhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस के पास सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति ही बची, राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया आड़ेहाथ

2

…तब तक ‘लाडली बहन’ योजना बंद नहीं होने देंगे, CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान

3

मुंबई कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्क्रूटनी कमेटी घोषित, निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार

4

अयोध्या के बाद अब हिवरखेड पर भगवा लहराना है, चुनाव प्रचार में ऐसा क्यों बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.