कौन होगा महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल? नए चेहरे की तलाश में BJP, सीपी राधाकृष्णन बने उपराष्ट्रपति
Maharashtra Governor News: उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सिंतबर को हुए चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने भारी जीत दर्ज की। उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद महाराष्ट्र में राज्यपाल का पद खाली हो गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सीपी राधाकृष्णन (Image- Social Media)
Vice-President Election: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद तमाम अटकलों के बीच एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की है और देश के उपराष्ट्रपति होंगे। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल कौन होगा।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराया गया। वहीं, धनखड़ के अंतिम समय में सरकार के साथ उनकी तल्खी को लेकर तय हो गया था कि इस बार बीजेपी और RSS की विचारधारा को मानने वाले किसी नेता को ही उपराष्ट्रपति बनाया जाएगा।
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे राधाकृष्णन ने बीबीए की पढ़ाई की। OBC कैटेगरी से आने वाले राधाकृष्णन RSS से जुड़कर राजनीति में आए। 1998 और 1999 में उन्होंने कोयम्बटूर से सांसद के रूप में काम किया। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 19 हजार किमी की रथयात्रा निकाली।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
राधाकृष्णन को खेलों में रुचि है, कॉलेज में वे टेबल टेनिस के चैम्पियन रहे। वे 20+ देशों की यात्रा कर चुके हैं। सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है और वे 16 साल की उम्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। राधाकृष्णन 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।
किन समीकरणों को ध्यान में रखेगी बीजेपी?
वैसे पूरे देश में संघ (RSS) की अच्छी पकड़ है, लेकिन महाराष्ट्र संघ के लिए खास है। क्योंकि इसका मुख्यालय नागपुर में है। ऐसे में महाराष्ट्र के राज्यपाल के लिए भाजपा ऐसे को ऐसे चेहरे की तलाश होगी जो साफ-सुथरी छवि वाला हो और संघ में अच्छी पैठ रखता हो, ताकि राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा और संघ में तालमेल बना रहे।
यह भी पढ़ें- मुंबई के विक्रोली में हिंदू परिवार का घर जलाने की कोशिश, लगे ‘सर तन से जुदा’ के पोस्टर
राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश भी जारी
भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में भी जुटी हुई है। जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन नए अध्यक्ष के बनने तक वे इस पद पर बने रहेंगे। नए अध्यक्ष को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मंथन जारी है। ऐसे में देखना अहम होगा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल के लिए कौन सा चेहरा सामने लाती है।
