महाराष्ट्र के 5 सांसदों को मिला संसद रत्न पुरस्कार 2026, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
महाराष्ट्र के पांच सांसदों को Sansad Ratna Award 2026 के लिए चुना गया है। इनमें डॉ. श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार यह सम्मान मिला है, जबकि भाजपा और शिवसेना के अन्य सांसद भी सूची में शामिल हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
संसद रत्न अवॉर्ड 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Sansad Ratna Award 2026 Updates: महाराष्ट्र के पांच सांसदों को प्रतिष्ठित “संसद रत्न पुरस्कार 2026” के लिए चुना गया है। भाजपा सांसद डॉ हेमंत सवरा, मेधाताई कुलकर्णी और स्मिताताई वाघ के साथ-साथ महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी पांचों सांसदों को हार्दिक बधाई देते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया। पुरस्कार समिति ने चयन में सांसदों की संसद में उपस्थिति, चर्चाओं में सहभागिता, प्रश्नों की गुणवत्ता और निजी विधेयकों का व्यापक मूल्यांकन किया।
2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा हुई थी स्थापना
इस वर्ष देशभर से 10 लोकसभा, 2 राज्यसभा सांसद और 4 संसदीय समितियों के सदस्यों का चयन हुआ है। यह पुरस्कार वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के सुझाव पर स्थापित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
NEET पेपर लीक जांच में सबसे अनोखा मोड़; सबूतों की तलाश में लातूर के 50 कबाड़ व्यापारियों से पूछताछ करेगी CBI
नासिक में गंगापुर रोड से मुंबई नाका तक मनपा का बड़ा एक्शन, सड़कों से हटे अवैध बैनर और अतिक्रमण
मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
ये भी पढ़ें :- मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार मिला सम्मान
- डीसीएम शिंदे के सांसद पुत्र डॉ श्रीकांत शिंदे की यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2024 के बाद 2026 में पुनः इस सम्मान के लिए चुने जाना उनकी निरंतर सक्रिय और प्रभावशाली संसदीय कार्यशैली का प्रमाण है।
- उन्होंने डीपफेक रेगुलेशन बिल, राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा नियंत्रण विधेयक, अनाथ बाल कल्याण विधेयक सहित छह महत्वपूर्ण निजी विधेयक प्रस्तुत किए।
- ‘ऑपरेशन सिदूर के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, साइबेरिया, सिएरा लियोन और कांगों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेस नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखा।
