- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Minister Chandrashekhar Bawankule Statement On Maratha Reservation Government Formed Two Committees To Prevent Conflict
मराठा आरक्षण पर सरकार सतर्क, मंत्री बावनकुले बोले- ओबीसी- मराठा विवाद सुलझाने के लिए बनीं 2 समितिया
Mumbai News: मंत्री बावनकुले ने कहा कि ओबीसी और मराठा समुदाय के बीच टकराव रोकने के लिए दो समितियां गठित की गईं। पुराने रिकॉर्ड वाले मराठाओं को प्रमाणपत्र मिलेगा।
- Written By: सोनाली चावरे

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (pic credit; social medi)
Maratha Reservation Controversy: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर राजनीति और आंदोलन का माहौल एक बार फिर गर्म है। आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे की अगुवाई में हुए हालिया प्रदर्शन के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को बयान दिया कि सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित करेगी कि मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच किसी तरह का टकराव न हो।
जरांगे ने अपनी कई मांगें मान लिए जाने के बाद मंगलवार को मुंबई में चला पांच दिवसीय आंदोलन समाप्त कर दिया था। उनकी प्रमुख मांगों में पात्र मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने का मुद्दा शामिल था, ताकि वे ओबीसी आरक्षण का लाभ ले सकें।
ओबीसी का विरोध, सरकार का संतुलन
कुनबी समुदाय महाराष्ट्र में ओबीसी श्रेणी में शामिल है। लेकिन ओबीसी नेताओं का कहना है कि मराठाओं को सीधे इस श्रेणी में शामिल करना अनुचित होगा। उनका तर्क है कि इससे असली ओबीसी लाभार्थियों का हिस्सा और कम हो जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल समेत कई ओबीसी नेताओं ने इस कदम का विरोध करते हुए चिंता जताई है कि इससे उनके बच्चों के शिक्षा और नौकरियों के अवसर प्रभावित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
ओबीसी नेताओं का कहना है कि अगर मराठाओं को सीधे इस श्रेणी में शामिल किया गया तो ओबीसी वर्ग के असली लाभार्थियों का हिस्सा कम हो जाएगा। यही वजह है कि इस मुद्दे पर दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- अनशन खत्म, लेकिन मराठा आरक्षण का समाधान अधूरा; जीआर पर जानकारों की शंका
समितियों का गठन
बावनकुले ने कहा, “राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है। ओबीसी समुदाय की चिंताओं पर विचार करने और दोनों वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए दो समितियां गठित की गई हैं। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। सरकार किसी भी तरह की जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी और दोनों पक्षों की राय लेकर ही आगे का रास्ता तय करेगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मराठाओं के पास पुराने दस्तावेज या रिकॉर्ड उपलब्ध हैं, उन्हें कुनबी प्रमाणपत्र दिलाने में मदद की जाएगी। विदर्भ और मराठवाड़ा में हैदराबाद राजपत्र की जांच कर पात्र लोगों को यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।
Maharashtra minister chandrashekhar bawankule statement on maratha reservation government formed two committees to prevent conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












