- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Man Arrested For Sharing Fake Letter In The Name Of Appasaheb Dharmadhikari Demanded This On Social Media
महाराष्ट्र: अप्पासाहेब धर्माधिकारी के नाम पर फर्जी पत्र साझा करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी ये मांग
- Written By: दामिनी सिंह

ठाणे : रायगढ़ पुलिस (Raigad police) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी (Appasaheb Dharmadhikari) के नाम से एक फर्जी पत्र साझा करने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पत्र में कहा गया था कि धर्माधिकारी हाल ही में एक समारोह में उन्हें दिया गया महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार वापस कर देंगे।
गौरतलब है कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के खारघर इलाके में 16 अप्रैल को आयोजित एक भव्य समारोह में शामिल होने के बाद लू लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया था। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने वाणिज्य में स्नातक कर चुके शुभम काले को फर्जी पत्र साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को अलीबाग की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच, रायगढ़ की रेजिडेंट उप जिला अधिकारी पद्मश्री बैनडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुरस्कार समारोह के बाद लू लगने से जान गंवाने वाले 14 लोगों में से हर एक के परिजन को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा घोषित की गई पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ये राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि समारोह के बाद बीमार पड़ने वालों के लिए मुआवजे की राशि का भुगतान सीधे उन अस्पतालों को किया जाएगा जहां उनका इलाज हुआ था। (एजेंसी)
Maharashtra man arrested for sharing fake letter in the name of appasaheb dharmadhikari demanded this on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMविराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














