Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जरांगे पाटिल ने आखिरी वक्त में पलटा पासा! इन 46 सीटों पर बदल सकता है समीकरण

मनोज जरांगे पाटिल ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रहें, लेकिन वे किसी भी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करें.

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 05, 2024 | 02:14 PM

Image- social media

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने अपने चुनाव लड़ने के अपने रुख से यू टर्न ले लिया है। मराठा समाज और उनके सगे संबंधियों के लिए ओबीसी कोटे से पूर्ण आरक्षण की मांग कर रहे जरांगे पाटिल पिछले करीब डेढ़ साल से राज्य की महायुति सरकार के खिलाफ हुंकार भर रहे थे। लोकसभा चुनाव में महायुति को कम से कम 7 सीटों पर नुकसान पहुंचाने वाले जरांगे पाटिल ने विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था।

बता दें कि मनोज जरांगे ने अंतरवाली सराटी में मराठा समाज से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार का साक्षात्कार लिया था तथा इच्छुकों को नामांकन दाखिल करने का निर्देश भी दिया था लेकिन सोमवार को ‘यू-टर्न’ लेते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अपने समर्थकों से अपना नाम वापस लेने को कह दिया है।

किसे होगा फायदा?

अब जब मनोज जरांगे पाटिल ने अब प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि मनोज जरांगे पाटिल के इस फैसले से महाविकास अघाड़ी को फायदा होगा। बता दें कि अगर जरांगे अपने उम्मीदवार उतारते तो मराठा वोट बंट जाते जिससे मराठवाड़ा की उन सीटों पर महाविकास अघाड़ी को नुकसान हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

सम्बंधित ख़बरें

शिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर

संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट

लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

25% आरटीई सीट में बड़ा बदलाव, नियम तोड़े तो मान्यता रद्द; 2027 से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

यह भी पढ़ें- ‘बकरी’ वाले आपत्तिजनक बयान पर शाइना एनसी ने सुनील राउत को लताड़ा, पार्टी को भी नहीं छोड़ा

मराठवाड़ा में महायुति होगी कमजोर

पिछले चुनावों में मराठवाड़ा में महायुति को झटका लगा था। बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में मराठवाड़ा की 46 सीटों में से भाजपा को 16, शिवसेना को 12, कांग्रेस को 8 तथा एनसीपी को 8 सीटें मिली थीं। वहीं अन्य दलों के खाते में 2 सीट गई थी। इस बार अगर मराठा वोट एकजुट रहते हैं तो महाविकास अघाड़ी के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकती है।

बदलेगा सियासी समीकरण

जरांगे के इस फैसले से अब यह सवाल उठता है कि इसका अंतत: किसके पक्ष में असर होगा? महाविकास अघाड़ी को जहां इससे फायदा हो सकता है तो वहीं भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) को नुकसान हो सकता है। बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में सरकार के खिलाफ मराठा समुदाय की नाराजगी सत्ताधारी दलों के लिए चिंता का विषय है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है और मराठा सुमदाय किसे चुनता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बरामद की पिस्तौल, मास्टरमाइंड की तलाश में 5 टीमें हरियाणा रवाना

Maharashtra election 2024 manoj jarange patil maratha reservation leader manoj jarange patil s big decision amid elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 02:14 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Manoj Jarange

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.