-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Manoj Jarange Candidates Withdrew Their Names From Maharashtra Elections
चुनावी रण से मनोज जरांगे का यू-टर्न, सभी प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम, लक्ष्मण हाके ने बोला हमला
- Written By: आकाश मसने
मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने अपने चुनाव लड़ने के अपने रुख से यू टर्न लेकर सोमवार को सभी को सकते में डाल दिया। सोमवार को मनोज जरांगे के सभी उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

मनोज जरांगे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने अपने चुनाव लड़ने के अपने रुख से यू टर्न लेकर सोमवार को सभी को सकते में डाल दिया। मराठा समाज और उनके सगे संबंधियों के लिए ओबीसी कोटे से पूर्ण आरक्षण की मांग कर रहे जरांगे पाटिल बीते करीब डेढ़ वर्षों से राज्य की महायुति सरकार के खिलाफ हुंकार भर रहे थे। लोकसभा चुनाव में महायुति को कम से कम 7 सीटों पर नुकसान पहुंचाने वाले जरांगे पाटिल ने विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था।
मनोज जरांगे ने अंतरवाली सराटी में मराठा समाज से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार का साक्षात्कार लिया था और इच्छुकों को नामांकन दाखिल करने का निर्देश भी दिया था लेकिन सोमवार को ‘यू-टर्न’ लेते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अपने समर्थकों से अपना नाम वापस लेने को कह दिया।
किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं करेंगे
सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। सभी को उम्मीद थी कि जरांगे अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे लेकिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए कह दिया कि वह चुनाव में किसी पार्टी या उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे। अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे ने पत्रकारों से कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद मैंने राज्य में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे पाटिल ने फिर दी भूख हड़ताल की चेतावनी; 29 अगस्त की डेडलाइन से सरकार में हड़कंप
‘मराठों से दुश्मनी मोल न लें’, मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी और सरकार को अल्टीमेटम
तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
मनोज जरांगे की बड़ी जीत, मराठा आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख देगी फडणवीस सरकार
मनोज जरांगे ने कहा कि एक समाज के बल पर हम चुनाव नहीं लड़ सकते। मुस्लिम और दलित समुदाय के नेताओं से हमने उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी थी, लेकिन वह नहीं मिल पाई, इसलिए इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।
यह भी पढ़ें:– हेलीकॉप्टर से AB फार्म भेजना पड़ा महंगा, निवार्चन आयाेग ने दिए जांच के आदेश
मराठा समाज खुद तय करेगा किसे हराना है
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि अब मराठा समाज खुद तय करेगा कि किसे हराना है और किसे चुनना है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह निर्णय वह किसी के दबाव में नहीं ले रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से उम्मीदवारों से लिखित या वीडियो के जरिए मराठा हितों का समर्थन करने का वचन मांगने का आग्रह किया।
मतदान से सबक सिखाने का निर्देश
मई-जून 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मराठा समाज के कारण महायुति मराठवाड़ा की 8 लोकसभा सीटों में से 7 सीटें हार गई। इतना ही नहीं, मराठवाडा से सटे विदर्भ के यवतमाल और पश्चिम महाराष्ट्र के सोलापुर, अहमदनगर और माढा लोकसभा चुनाव क्षेत्र मे भी इसका असर दिखा मराठवाड़ा में विधानसभा की 46 सीटे है। जबकि पश्चिम महाराष्ट्र में 70 सीटें हैं। इन दोनों क्षेत्रों में मनोज जरांगे का खासा प्रभाव है।
चुनाव में अपने समुदाय के प्रभाव पर विश्वास व्यक्त करते हुए जरांगे ने कहा कि इस राज्य में मराठा समुदाय के समर्थन के बिना कोई भी निर्वाचित नहीं हो सकता। उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों से किसी भी राजनीतिक रैली में शामिल न होने और किसी भी पार्टी के बहकावे में न आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मराठा समुदाय के साथ अन्याय किया है या उसे परेशान किया है, उन्हें मतदान के माध्यम से सबक सिखाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:– गिरीश महाजन ने बागियों को दी चेतावनी, बोले- पार्टी में फूट डालने वाले गद्दारों को सिखाएंगे खबक
भुजबल ने किया निर्णय का स्वागत
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मनोज जरांगे के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भले ही देर हुई है लेकिन जरांगे ने उचित निर्णय लिया है। चुनाव किसी एक समुदाय के बल पर पर नहीं लड़े जाते। मराठा भाई स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकेंगे। कोई दबाव नहीं होगा। सभी पार्टियों के 60-70 फीसदी उम्मीदवार मराठा हैं। जरांगे ने जो फैसला लिया है वह सही है।
लक्ष्मण हाके ने साधा निशाना
इधर ओबीसी आरक्षण कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने बिना नाम लिए शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनाेज जरांगे बारामती से मिली स्क्रिप्ट के अनुसार बात करते हैं। बारामती से आदेश मिलने की वजह से जरांगे चुनाव से भागे हैं।
Manoj jarange candidates withdrew their names from maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














