- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Contractors Strike 96400 Crore Unpaid Bills Development Halt
महाराष्ट्र में थमा विकास का पहिया; 96,400 करोड़ के बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों ने 7 अप्रैल से रोके सभी काम
महाराष्ट्र राज्य ठेकेदार महासंघ ने 96,400 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के विरोध में प्रदेशभर में काम बंद कर दिया है। ठेकेदारों का आरोप है कि सरकार केवल खाली खजाने का डर दिखा रही है।

Maharashtra Development News: महाराष्ट्र में विकास का पहिया पूरी तरह थम गया है। राज्य की सड़कों, पुलों और जल परियोजनाओं को संवारने वाले हाथ अब विरोध में मुड़ गए हैं। नवंबर 2024 में नई सरकार के गठन के बाद से बीते 17 महीनों में राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर जो गंभीर सवाल खड़े हुए थे, वे अब एक बड़े संकट के रूप में सामने आ चुके हैं।
महाराष्ट्र राज्य ठेकेदार महासंघ ने सरकार पर केवल आश्वासनों की बारिश करने और खजाना खाली होने का डर दिखाकर विकास कार्यों की राशि रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। बकाया भुगतान न होने के कारण राज्य के ठेकेदार अब आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं, जिसके विरोध में 7 अप्रैल से पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को ठप करने का कड़ा निर्णय लिया गया है। महासंघ की ओर से जारी आंकड़ों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विकास कार्य ठप, ठेकेदारों का आंदोलन शुरूपिछले वर्ष विभिन्न विभागों की कुल बकाया राशि 1,16,500 करोड़ रुपये थी, जो लंबे समय बाद भी घटकर 96,400 करोड़ रुपये पर ही टिकी हुई है। इसका हृदयविदारक पहलू यह है कि पिछले 17 महीनों में सरकार ने 3 लाख ठेकेदारों और उनसे जुड़े 4 करोड़ लोगों के परिवारों के लिए केवल 20,000 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बावनथड़ी बांध में केवल 39% जल भंडार शेष, नहरें जर्जर होने से पानी की बर्बादी; गहरा सकता है जल संकट
पुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी
ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
वर्तमान में जल जीवन मिशन में 35,000 करोड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग में 29,000 करोड़, जिला नियोजन समिति के कार्यों में 11,000 करोड़ और जल संसाधन विभाग में 9,000 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इसके अलावा ग्राम विकास, पर्यटन और नगर विकास विभागों में भी करोड़ों की राशि अधर में है।
सरकार पर वादाखिलाफी के आरोपमहाराष्ट्र राज्य ठेकेदार महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर मिलिंद भोसले ने बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को कई बार लिखित निवेदन दिए गए, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल बैठकों के झूठे आश्वासन मिले।
ठेकेदारों का कहना है कि सरकार ने उन्हें जानबूझकर आर्थिक खाई में धकेल दिया है, जिससे अब काम जारी रखना असंभव हो गया है। सुनील नगराले, राजेश देशमुख और संजय मैंद सहित राज्य के सभी पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक लंबित बिलों का भुगतान नहीं होता, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
इस हड़ताल का सीधा असर अब आम जनता और मानसून से पूर्व होने वाले जरूरी कार्यों पर पड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में जनता की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Maharashtra contractors strike 96400 crore unpaid bills development halt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ODI World Cup 2027: विश्व कप के लिए ICC का नया समीकरण, ये 4 टीमें रेस में निकली सबसे आगे
Apr 09, 2026 | 05:58 PMसबरीमाला से लेकर महिला आरक्षण तक, Shashi Tharoor का सरकार पर साधा निशाना
Apr 09, 2026 | 05:57 PMSambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Apr 09, 2026 | 05:54 PMHyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Apr 09, 2026 | 05:53 PMनए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव
Apr 09, 2026 | 05:52 PMअसम में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 84% से ज्यादा मतदान, केरल और पुडुचेरी में भी कांटे की टक्कर
Apr 09, 2026 | 05:51 PMSunil Gavaskar ने डेविड मिलर का किया समर्थन, बताया- क्यों आखिरी गेंद पर लिया था यह फैसला
Apr 09, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














