- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Congress Protest Outside Gadkaris House In Nagpur Demands Modis Apology Know What Is The Matter
महाराष्ट्र: नागपुर में गडकरी के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी की माफी की मांग, जानें क्या है माजरा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नागपुर: स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माफी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने संसद में कथित तौर पर यह संकेत देकर महाराष्ट्र का ‘अपमान’ किया है कि यह (महाराष्ट्र) अन्य राज्यों में कोविड-19 के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। प्रदर्शन के मद्देनजर वर्धा रोड स्थित गडकरी के घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
नागपुर वरिष्ठ भाजपा नेता का गृहनगर है। वह इस वक्त दिल्ली में हैं। स्थानीय कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें ‘महाराष्ट्र विरोधी’ बताया। कांग्रेस के प्रदर्शन का जवाब देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता भी गडकरी के घर के बाहर एकत्रित हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी जब तक राज्य के लोगों से माफी नहीं मांग लेते, तब तक उनकी पार्टी प्रदर्शन जारी रखेगी। लोकसभा में सोमवार को बहस के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी के दौरान ‘सारी हदें पार कर दी थीं।’
उन्होंने आरोप लगाया था कि पहली लहर के दौरान, जब लोग लॉकडाउन और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे थे, तब कांग्रेस नेता मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर खड़े होकर श्रमिकों को डरा रहे थे, ताकि वे अपने-अपने गृहराज्य चले जाएं। (एजेंसी)
Maharashtra congress protest outside gadkaris house in nagpur demands modis apology know what is the matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM










